21 साल की उम्र में ऐश्वर्या राय बनी थीं विश्वसुंदरी, फाइनल राउंड में बताया था-'Miss world का सही मतलब'

नई दिल्ली। बॉलीवुड अदाकारा और पूर्व विश्वसुंदरी ऐश्वर्या राय का आज 47 बरस की हो गई हैं, उम्र को बस एक नंबर मानने वाली ऐश्वर्या आज भी उतनी हसीन हैं जितनी कि साल 1994 में विश्वसुंदरी का खिताब अपने नाम करते वक्त थीं, भले ही आज ऐश्वर्या फिल्मों में कम सक्रिय हों लेकिन फिर भी उनकी फैंस में कमी नहीं आई हैं, एक बेटी, एक मॉडल, एक एक्ट्रेस, एक पत्नी, एक बहू और ओर एक मां के रूप में हर जगह अपने को बेस्ट साबित करने वाली ऐश्वर्या राय ने साल 1994 में जिस सवाल का जवाब देकर मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था वो आज उनके जन्मदिन पर वायरल हो रहा है।

क्या था वो सवाल

क्या था वो सवाल

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में ऐश्वर्या से पूछा गया था कि एक मिस वर्ल्ड में क्या गुण होने चाहिए, इस पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने कहा था कि अभी हमने जितनी भी मिस वर्ल्ड देखी हैं, उन सभी में दया थी, वो सुंदर थीं , उनमें सिर्फ बड़े लोगों के लिए ही दया नहीं थी बल्कि उनके लिए भी थी, जिसके पास कुछ नहीं है। हमने ऐसे लोगों को देखा है जो इंसान के बनाए बैरियर - राष्ट्रीयता और रंग से आगे देख सकते हैं, हमें उनसे भी बढ़कर देखने की जरूरत है तभी एक असली मिस वर्ल्ड उभरेगी, एक सच्चा इंसान', जिसके बाद विश्वसुंदरी का खिताब उनके नाम सज गया था।

Video देखने के लिए यहां क्लिक करें

17 साल की उम्र में ऐश्वर्या ने फोर्ड प्रतियोगिता जीती थी

17 साल की उम्र में ऐश्वर्या ने फोर्ड प्रतियोगिता जीती थी

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय का जन्म 1 नवंबर 1973 को हुआ था। ऐश्वर्या के पिता का नाम कृष्णराज राय, पेशे से मरीन इंजीनियर थे और माता का नाम वृंदा राय है जो एक लेखिका हैं। उनका एक बडा़ भाई है जिसका नाम आदित्य राय है। ऐश्वर्या राय की प्रारंभिक शिक्षा हैदराबाद, आंध्र प्रदेश में हुई, बाद में उनका परिवार मुंबई आकर बस गया। । 17 साल की उम्र में ऐश्वर्या ने फोर्ड प्रतियोगिता जीती थी, साल 1994 में ऐश ने विश्वसुंदरी प्रतियोगिता जीतकर इतिहास रचा था, उस वक्त ऐश्वर्या की उम्र 21 साल थी, मालूम हो कि 86 देशों की सुंदरियों ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लिया था।

ऐश की पहली फिल्म 'इरुवर' थी

ऐश की पहली फिल्म 'इरुवर' थी

ऐश की पहली फिल्म 'इरुवर' (तमिल) थी जिसे मणिरत्नम ने निर्देशित किया। हिन्दी में उनकी पहली फिल्म 'और प्यार हो गया' थी, हिन्दी फिल्मों में संजय लीला भंसाली द्वारा बनायी गयी फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' से उन्होंने कामयाबी का जो स्वाद चखा वो आज तक बरकरार है।2002 मे संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई फिल्म 'देवदास' में भी उन्होने बेहतरीन काम किया। इसके अलवा उन्होंने कुछ बांग्ला फिल्में की हैं। सन 2004 में ही पहली बार उन्होंने गुरिंदर चड्ढा की एक अंग्रेजी फिल्म 'ब्राइड ऐंड प्रेज्यूडिस' में काम किया।

कुछ खास बातें

कुछ खास बातें

  • ऐश्वर्या राय बच्चन एक मात्र ऐसी भारतीय सेलेब्रिटी हैं, जिन्होंने पेप्सी और कोका-कोला दोनों प्रतिस्पर्धी ब्रांड का विज्ञापन किया है।
  • ऐश को अब तक चुनी गईं मिस वर्ल्ड में वोटिंग के आधार पर दो बार (2000, 2010) सबसे ज्यादा खूबसूरत घोषित किया गया है।
  • ऐश्वर्या राय भारत की सबसे धनी महिलाओं में शामिल हैं।
  • Time पत्रिका ने वर्ष 2004 में उन्हें दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में भी शामिल किया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+