त्रिपुरा में बिप्लब देब होंगे अगले मुख्यमंत्री जिश्नु देब बर्मन उपमुख्यमंत्री

Recommended Video

    Tripura के Chief Minister होंगे Biplab Deb, Deputy CM बनेंगे Jishnu Dev Varma । वनइंडिया हिंदी

    अगरतला। त्रिपुरा में बिप्लब कुमार देब अगले मुख्यमंत्री होंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने मंगलवार को उनके नाम का ऐलान किया है। वहीं जिश्नु देब बर्मन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री होंगे। जिश्नुदेब ने अपने नाम की घोषणा के बाद कहा है कि बिपल्ब देब के साथ मिलकर वो प्रदेश के विकास में कोई कमी नहीं रहने देंगे और सभी वर्गों के लिए काम करेंगे। त्रिपुरा में हाल ही में खत्म हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा और इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) गठबंधन को भारी जीत मिली है। 59 सीटों में से 43 सीटों पर गठबंधन को जीत मिली है। भाजपा को 35 जबकि आईपीएफटी 8 सीटों पर कब्जा जमाने में कामयाब रही है। वहीं सीपीआई (एम) को 16 सीटें मिली हैं।

    कौन है बिप्लब देव

    कौन है बिप्लब देव

    बिप्लब देव का जन्म 25 नवम्बर 1971 को त्रिपुरा के गोमती जिले के राजधर नगर के एक मध्यम वर्ग परिवार में हुआ। उन्होंने अपना ग्रैजुएशन साल 1999 में उदयपुर कॉलेज से पूरा किया। बिप्लब के पिता हर्धन देव जनसंघ के स्थानीय नेता रहे हैं। बिप्लब देब स्नातक की अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली चले गए और आरएसएस में शामिल हो गए। 48 वर्षीय नेता ने लगभग 16 वर्षों तक संघ में काम किया। बिप्लब देब ने संघ के दो प्रमुख नेताओं गोविंदाचार्य और कृष्णगोपाल शर्मा के मार्गदर्शन में काम किया।

    संघ के करीबी हैं देब

    संघ के करीबी हैं देब

    देब संघ के काफी करीबी हैं, इसीलिए मुख्यमंत्री की दौड़ में उन्हे आगे माना जा रहा था। बिप्लब कुमार देब ने 2000 में झारखंड के धनबाद की तत्कालीन सांसद प्रो रीता वर्मा केंद्र में मंत्री के साथ भी काम किया है। 2015 में उन्होंने त्रिपुरा में भाजपा के केंद्रीय जन सम्पर्क प्रमुख का प्रभार संभाला। छह जनवरी 2016 को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाया गया।

     तीन राज्यों में भाजपा का रहा बढ़िया प्रदर्शन

    तीन राज्यों में भाजपा का रहा बढ़िया प्रदर्शन

    हाल ही में उत्तर पूर्व के त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में चुनाव हुए हैं। तीनों ही राज्यों में भाजपा ने तगड़ा प्रदर्शन किया है। त्रिपुरा में जहां उसने अकेले दम पर बहुमत का आंकड़ा छुआ है। तो वहीं नागालैंड मे उसने 12 सीटें जीती हैं और एनडीपीपी के साथ सरकार बनाने का दावा किया है। मेघालय में दो सीटें जीतने के बावजूद वो सरकार में शामिल हो सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+