तमिलनाडु के विधायकों की सैलरी दोगुनी हुई, मिलेंगे 1.05 लाख
पलानीस्वामी ने बुधवार को इस बिल को पेश किया था। इसके अलावा विधायकों की निर्वाचन क्षेत्र विकास फंड का दायरा भी दो करोड़ से बढ़ाकर ढाई करोड़ करने का प्रस्ताव है।
नई

पलानीस्वामी ने पेश किया था बिल
पलानीस्वामी ने बुधवार को इस बिल को पेश किया था। इसके अलावा विधायकों की निर्वाचन क्षेत्र विकास फंड का दायरा भी दो करोड़ से बढ़ाकर ढाई करोड़ करने का प्रस्ताव है। आपको बता दें कि तमिलनाडु में कुल 234 विधायक हैं। इनमें AIADMK के 117 विधायक हैं। गौरतलब है कि देश में तेलंगाना के विधायकों की सैलरी सबसे ज्यादा है, वहां पर 2.50 लाख सैलरी है। जबकि सबसे कम त्रिपुरा के विधायकों को मात्र 34 हज़ार रुपये मिलते है।

दिल्ली में विधायकों को 50 हजार मिलता है
आपको बता दें कि बीते साल दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल सरकार ने सत्ता में आते ही विधायकों की सैलरी चार गुना करने का प्रस्ताव किया था, जिसमें विधायकों की सैलरी ढाई लाख के आसपास हो जाती। मगर, केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी नहीं दी थी। अभी विधायकों को करीब पचास हजार रुपए महीना मिलता है।

तमिलनाडु में बस कर्मचारी की हड़ताल
गौरतलब है कि तमिलनाडु में बस कर्मचारी सैलरी बढ़ोतरी की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं ऐसे में विधायकों की सैलेरी बढ़ाई गई है। सैलेरी बढ़ने के बाद इसका काफी विरोध हो रहा है। डीएमके के नेता एमके. स्टालिन ने इस प्रस्ताव का विरोध किया है।












Click it and Unblock the Notifications