500-1000 रुपए की नोटबंदी पर पीएम नरेंद्र मोदी की बिल गेट्स ने की तारीफ, जानिए क्या कहा
बिल गेट्स का मानना है कि इस कदम से भारत में कालाधन काफी कम होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि डिजिटल ट्रांजैक्शन की तरफ बढ़ने से देश के सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ेगी और इकोनॉमी भी दुरुस्त होगी।
नई दिल्ली। दुनिया की प्रमुख आईटी कंपनी माइक्राेसाॅफ्ट के संस्थापक और विश्व के सबसे अमीर लोगों में शुमार बिल गेट्स ने भारत सरकार के 500 और 1000 रुपए की नोटबंदी के फैसले को सराहा है। उन्होंने इसे साहसिक कदम माना है।

सिस्टम में बढ़ेगी पारदर्शिता
बिल गेट्स का मानना है कि इस कदम से भारत में कालाधन काफी कम होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि डिजिटल ट्रांजैक्शन की तरफ बढ़ने से देश के सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ेगी और इकोनॉमी भी दुरुस्त होगी।
नीति आयोग के कार्यक्रम में की शिरकत
वह नीति आयाेग की तरफ से आयोजित 'ट्रॉसफॉर्मिंग इंडिया' सीरीज में शिरकत कर रहे थे। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्र सरकार के कई मिनिस्टर और नीति आयोग के वाइस प्रेसिडेंट अरविंद पानगढि़या मौजूद थे।
नोटों के इस फीचर को भी बताया अच्छा
बिल गेट्स के अनुसार, गरीबों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ने के लिए मोदी सरकार ने जिस जनधन योजना की शुरुआत की वह काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने नोटों में हाई सिक्योरिटी फीचर दिए जाने को भी सराहा।
...इसलिए अहम है गेट्स की तारीफ
आपको बता दें कि 8 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों को बंद करने की घोषणा की थी।
बिल गेट्स ने उस महत्वपूर्ण मौके पर सरकार की तारीफ की है जबकि विपक्ष संसद के अंदर और बाहर इस फैसले का विराेध कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications