बिलकिस बानो केस: सुप्रीम कोर्ट पहुंची गुजरात सरकार, कड़ी टिप्पणी को हटाने की मांग, दायर की पुनर्विचार याचिका

Gujarat News: बिलकिस बानो मामले में गुजरात सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। 11 दोषियों की समयपूर्व रिहाई के संबंध में सरकार के खिलाफ की गई कड़ी टिप्पणियों को हटाने की मांग करते हुए पुनर्विचार याचिका दायर की।

गुजरात सरकार ने बिलकिस के दोषियों की उम्रकैद की सजा पूरी होने से पहले रिहा करने को पलट देने वाले फैसले पर पुनर्विचार याचिका दायर की है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसले में गुजरात सरकार के खिलाफ कड़ी टिप्पणियों को हटाने की भी गुहार लगाई है।

दरअसल, गुजरात सरकार ने बिलकिस बानो के 11 दोषियों को समय से पहले रिहाई कर दी थी। इसके बाद यह मामला सुप्रीम पहुंच गया। सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो की अर्जी पर हत्या और रेप मामले में उम्रकैद की सजा पाए 11 दोषियों को रिहाई के 17 महीने बाद वापस जेल भेजने का फैसला सुनाया था।

साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्णय में गुजरात सरकार के समय से पहले दोषियों की रिहाई के आदेश को रद्द कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+