बिहार के औरंगाबाद में सड़क हादसा, एक छात्र की मौत, 20 घायल
नई दिल्ली। बिहार में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां बस और ट्रक की टक्कर में एक स्कूली छात्र की मौत हो गई है, जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा बिहार के औरंगाबाज जिले के बरून का है , जहां स्कूल की ओर से शैक्षणिक टूर से वापस आ रहे स्कूली बच्चों की बस ट्रक से टकरा गई। घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल बच्चों का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम की देखरेख में हो रहा है।

घटना के बारे में औरंगाबाद सब डिविजन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई है, जबकि जो लोग घायल हुए हैं उन्हें फर्स्ट एड दिया गया है। गंभीर रूप से घायलों का जमुई में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की एक टीम सभी घायलों का इलाज कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications