RJD MLA के बेटे की गुंडागर्दी, खाना नहीं आया पसंद तो स्ट्रीट वेंडर को बेरहमी से पीटा

पटना। बिहार के सासाराम में आरजेडी के एमएलए डॉ. अशोक कुमार के बेटे की दबंगई सामने आई है। विधायक अशोक कुमार के बेटे अंकुर कुमार ने रजत केसरी नाम के युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक घटना मंगलवार की है। रजत सड़क किनारे खोमचा (स्ट्रीट वेंडर) लगाकर खाने का सामान बेचता है। मंगलवार को अंकुर ने उसके पास से खाना मंगाया। खाना पसंद न आने पर अंकुर और रजत के बीच कुछ विवाद हो गया। इसके बाद अंकुर अपने दोस्तों की मदद से रजत को पिता के होटल में ले गया। होटल के अंदर रजत को बुरी तरह पीटा गया। बेहोश होने पर रजत को छोड़ा गया।

RJD MLA के बेटे की गुंडागर्दी, खाना नहीं आया पसंद तो स्ट्रीट वेंडर को बेरहमी से पीटा

घायल युवक को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए डिहरी के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के माथे में गंभीर चोट आई है जिसका चिकित्सकों ने ऑपरेशन किया है। युवक को फिलहाल होश आ गया है। इस संबंध में पीड़ित युवक के बयान पर राजद विधायक के पुत्र अंकुर कुमार सहित तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

मामले को लेकर सदर एएसपी राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने घायल युवक के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिया है तथा जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि विधायक-पुत्र पर पहले भी दबंगई के कई आरोप लग चुके थे हैं लेकिन इस घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव बढ़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+