भारत जोड़ने चले राहुल गांधी क्या कांग्रेस का कुनबा बिखरने से रोक पाएंगे? या अशोक चौधरी का गेम प्लान देगा गहरा
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अब कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। इस बीच, बिहार की राजनीति में सियासी घमासान जारी है। बिहार की सियासी फिजा लगातार बदलती जा रही है। एक तरफ, कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है। लेकिन, बिहार में उनकी कड़ियां टूटती नजर आ रही हैं। नीतीश कुमार का महागठबंधन से मोह भंग नजर आ रहा है और एनडीए में कुमार की वापसी की अटकलें तेज हैं।
दूसरी तरफ, कांग्रेस लगातार नीतीश से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है। लेकिन, उनकी अभी तक बात हो नहीं सकी है। वहीं, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के कर्ता-धर्ता नेता जीतन राम मांझी को कांग्रेस में गठबंधन का न्योता राहुल गांधी ने फोन करके दिया। इस बीच, खबर आ रही है कि अब नीतीश की ताकत बढाने के लिए करीबी मंत्री अशोक चौधरी बड़ा गेम प्लान कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है नया गेम?

दरअसल, राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा कांग्रेस निकाल रही है। अब यह यात्रा एक-दो दिनों में बिहार में एंट्री लेगी। लेकिन, उससे पहले ही अशोक चौधरी साल 2018 के अपने गेम प्लान को दोहराते हुए जेडीयू में विधायकों की संख्या में इजाफा करने की तैयारी में हैं। यानी कि कांग्रेस के विधायकों को जेडीयू में घसीटा जाएगा। जेडीयू के काफी चर्चित नेता और विधायक गोपाल मंडल ने दावा किया है कि कांग्रेस के सभी 19 विधायक जेडीयू के संपर्क में हैं।
गोपाल मंडल के दावों के ये हैं सबूत?
शनिवार को गोपाल मंडल के दावे काफी हद तक साकार होते दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य के पूर्णिया जिले में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आयोजित की गई। खास बात यह रही कि इस बैठक में 10 विधायक ही पहुंच सके। करीब 8 से 9 विधायकों के फोन बंद पाए गए।












Click it and Unblock the Notifications