शरद ने की मुलायम से मुलाकात...आखिर क्या है महागठबंधन का सच?
नई दिल्ली। 3 सितंबर को 30 अगस्त वाला यराना और दावा धूमिल उस समय दिखायी पड़ने लगा जिस समय सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने खुले तौर पर अपनी नाराजगी जाहिर करके महागठबंधन तोड़ने की बात कह डाली।
हालांकि इस फैसले के बाद रूठने-मनाने का क्रम जारी है जिसके लिए JDU अध्यक्ष शरद यादव ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की।
इस मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से क्या कहा आईये जानते हैं...
- मुलायम की नाराजगी के बावजूद शरद यादव ने दावा किया कि था बिहार में महागठबंधन जैसा था, वैसा ही रहेगा।
- मालूम हो सपा मुखिया सीटों के बंटवारे से खुश नहीं हैं, उन्हें बिहार में कम सीटें लड़ने के लिए मिल रही हैं।
- गुरुवार को पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी बिहार में अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।
- महागठबंधन में मुख्य रूप से सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) के अलावा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस शामिल हैं।
- राजनीति पुराधाओं का कहना है कि अगर बिहार चुनाव में तीसरा 'कोण' बनता है तो वह सबसे ज्यादा नुकसान महागठबंधन को ही होगा।
- महागठबंधन से सपा के अलग हो जाने के बाद बदली परिस्थितियों में बिहार चुनाव में तीसरे मोर्चे के दाखिल होने की उम्मीद बढ़ गई है।
- और अगर ऐसा होता है तो चुनाव में काफी हद तक 'त्रिकोणात्मक संघर्ष' की उम्मीद है, जिसका सीधा फायदा बीजेपी को मिल सकता है।













Click it and Unblock the Notifications