बिहार: मिड डे मील बनाते समय NGO के किचन में फटा बॉयलर, 4 की मौत

पटना। बिहार के मोतिहारी में दर्दनाक हादसा हुआ है। इसमें चार लोगों की मौत हो गई है जबकि 5 लोग जख्‍मी हैं। दरअसल मोतिहारी के सुगौली में शनिवार सुबह एक एनजीओ के किचन में खाना बनाते वक्‍त बॉयलर फट गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि मकान के परखच्चे उड़ गए। आपको बता दें कि सरकारी विद्यालयों में मिड डे मील कार्यक्रम एक एनजीओ द्वारा किया जाता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

बिहार: मिड डे मील बनाते समय NGO के किचन में फटा बॉयलर, 4 की मौत

घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। स्थानीय महिला के मुताबिक मिड डे मील का सुपरवाइजर फरार है। जिस जगह यह हादसा हुआ वह एक एनजीओ का किचन है और बताया जाता है कि सभी मजदूर स्कूलों में मिड डे मील के लिए भोजन पका रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

सुबह हुई इस घटना के बाद चीख-पुकार मच गई, लेकिन कोई किसी की मदद कर पाने में सक्षम नहीं हो पा रहा था। घटना की सूचना पर स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री विधायक रामचंद्र सहनी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं दुसरी तरफ घटना के विरोध में लोग सड़क पर उतर आए हैं और मृतकों के परिजन हादसे के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+