एयर हॉस्टेस को पप्पू यादव ने दी धमकी, पायलट ने मांगी आपात लैंडिंग की अनुमति

नई दिल्ली। वीआईपी कल्चर जिस तरह से नेताओं में बढ़ता जा रहा है। बिहार के सांसद पप्पू यादव पर पटना-दिल्ली की जेट एयरवेज की फ्लाइट में एयर हॉस्टेस के साथ बदसलूकी का आरोप लगा है। पप्पू यादव पर एयर होस्टेस को धमकी देने का भी आरोप लगे हैं।

Pappu Yadav

पप्पू यादव और एयर हॉस्टेस के बीच विवाद कुछ इस कदर बढ़ गया कि पायलट ने आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी और एयर हॉस्टेस की सुरक्षा की भी मांग की। बताया जा रहा है कि एयर हॉस्टेस ने पप्पू यादव को बचा हुआ खाना प्लेन में फेंकने से मना किया जिसके बाद पप्पू यादव काफी नाराज हो गये।

सूत्रों के अनुसार पप्पू यादव ने एयर हॉस्टेस से प्लेन में जमकर बदसलूकी की और उसे चप्पल से मारने की भी धमकी दी। वहीं पप्पू यादव ने आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने विवाद की बात तो स्वीकार की है लेकिन किसी भी प्रकार की बदसलूकी से इनकार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+