Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लोकसभा चुनाव 2019: जानिए, बिहार की 40 सीटों पर कब-कब डाले जाएंगे वोट

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। पूरे देश में सात चरणों में मतदान कराया जाएगा। 23 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे। वहीं बिहार की 40 सीटों पर सात चरणों में मतदान कराया जाएगा। बिहार में इस बार का लोकसभा चुनाव बेहद की दिलचस्प होने वाला है। बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए लोकसभा चुनाव 2019 में अपने प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी। वहीं कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियां अपना दमखम दिखाने की कोशिश करेंगी।

bihar lok sabha elections 2019 date schedule for voting result

2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 22, एलजेपी को छह, आरएलएसपी को 3, जद-यू को दो, आरजेडी को 4, कांगेस को 2 और एनसीपी को 1 सीट मिली थी। कांग्रेस ने पिछले आम चुनावों में 12 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था और दो में जीत हासिल की थी। इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा और जद (यू) ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ने पर सहमति जताई है, जबकि गठबंधन में तीसरे साथी लोक जनशक्ति पार्टी अन्य छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

मतदान चरण सीटें वोटिंग की तारीख मतगणना तारीख
1 4 11 अप्रैल 23 मई
2 5 18 अप्रैल ''
3 5 23 अप्रैल ''
4 5 29 अप्रैल ''
5 5 06 मई ''
6 8 12 मई ''
7 8 19 मई ''

वोट प्रतिशत की बात करें तो बीजेपी को 29.40 प्रतिशत, आरजेडी 20.10, जेडीयू को 15.80, एलजेपी को 6.40, आरएलएसपी को 3, एनसीपी को 1.20, कांग्रेस को 8.40 प्रतिशत वोट मिले।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+