बिहार में तीन महीने में 60 हजार से अधिक युवाओं को मिला रोजगार, रोजगार सेतु पोर्टल पर 1.97 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

बिहार सरकार द्वारा समर्थित जॉब फेयर और रोजगार सेतु पोर्टल स्वास्थ्य और बैंकिंग क्षेत्रों के साथ-साथ निजी कंपनियों में हजारों युवाओं के लिए अवसर खोल रहे हैं। अप्रैल से सितंबर 2026 तक के फेयर में 1,183 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया, हज़ारों पंजीकरण हुए और लाखों रोज़गार की संभावनाएं पैदा हुईं।

पटना, 31 अक्टूबर। बिहार में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार की ओर से लगातार नियोजन मेले और मेगा जॉब फेयर आयोजित किए जा रहे हैं। इन पहलों के माध्यम से पिछले तीन महीनों में हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं। बिहार रोजगार सेतु पोर्टल पर अब तक 1,97,078 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया है।

Bihar Job Fairs Boost Youth Employment

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, राज्य, प्रमंडल, जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर आयोजित 125 नियोजन मेलों के माध्यम से 26,162 अभ्यर्थियों को रोजगार मिला है। इसके अलावा पटना के ज्ञान भवन में स्वास्थ्य और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े दो मेगा जॉब फेयर आयोजित किए गए, जिनमें 33,352 अभ्यर्थियों का चयन हुआ।

बिहार रोजगार सेतु पोर्टल का शुभारंभ अप्रैल 2026 में किया गया था। इसके बाद जुलाई से सितंबर 2026 के बीच आयोजित नियोजन मेलों में 1,183 कंपनियों ने भाग लिया। इस दौरान 75,932 अभ्यर्थियों ने अपना बायोडाटा जमा किया। चयन प्रक्रिया के बाद इनमें से 27,269 युवाओं को रोजगार मिला। नियोजन मेलों में फ्लिपकार्ट, अमेजन, भारती एयरटेल लिमिटेड, रिलायंस रिटेल, टाटा क्रोमा, टाटा मोटर्स, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक और मैनपावर ग्रुप सहित सैकड़ों निजी कंपनियों ने हिस्सा लिया।

स्वास्थ्य और बैंकिंग क्षेत्र में भी युवाओं को अवसर

पटना के ज्ञान भवन में आयोजित मेगा जॉब फेयर में स्वास्थ्य एवं बैंकिंग क्षेत्र की कंपनियों और संस्थानों ने भाग लिया। स्वास्थ्य क्षेत्र के जॉब फेयर में मेदांता ग्रुप, पारस, अपोलो, रूबन, अखंड ज्योति और पोर्टिया जैसे संस्थान शामिल हुए। इन आयोजनों के जरिए तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों की निजी कंपनियों को सीधे युवाओं से जुड़ने और अपनी जरूरत के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन करने का अवसर मिल रहा है।

दिव्यांगजनों के लिए भी विशेष नियोजन मेले

सरकार की ओर से दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ने के लिए भी विशेष नियोजन मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य रोजगार के अवसरों को अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाना और निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाना है। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने सात निश्चय-3 के तहत वर्ष 2025 से 2030 तक एक करोड़ नौकरी एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए नियोजन मेलों, मेगा जॉब फेयर और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+