सरकारी सेवकों को नीतीश सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ता 6 प्रतिशत बढ़ा
पटना (मुकुन्द सिंह)। राज्य सरकार ने कैबिनेट की बैठक में सूबे के कर्मचारियों के लिए एक अहम फैसला लिया है । कैबिनेट की बैठक में सरकार ने कुल 11 एजेंटों पर अपनी सहमति प्रदान की। कैबिनेट में हुए फैसले के अनुसार राज्य के कर्मचारी को 6 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने की स्वीकृति दे दी गई है।
वही इस हिसाब से अब राज्य सरकार के कर्मचारी को जितना वेतन 20 हजार है उन्हें 12 हजार रूपये का फायदा होगा और 40 हजार महीना पाने वाले अधिकारियों को 30 हजार का फायदा होगा।इसी के साथ राज्य सरकार अब अपने साढ़े तीन लाख कर्मचारी को 111 फीसदी के बदले 124फीसदी महंगाई भत्ता देगी।













Click it and Unblock the Notifications