Bihar News: 100 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर चल रही खबरें भ्रामक: वित्त विभाग ने किया स्पष्ट
बिहार वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि मुफ्त बिजली देने पर कोई समझौता नहीं हुआ है। उन्होंने जनता से भ्रामक रिपोर्टों पर ध्यान न देने और आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने का आग्रह किया।
हाल ही में कुछ संचार माध्यमों में यह खबर चल रही है कि बिहार सरकार का वित्त विभाग प्रत्येक माह 100 यूनिट मुफ्त बिजली देने के प्रस्ताव पर सहमत हो गया है। इस विषय में वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसी किसी भी योजना पर न तो सहमति दी गई है और न ही कोई निर्णय लिया गया है।

वित्त विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस संबंध में प्रसारित खबरें तथ्यों से परे और भ्रामक हैं। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें। वित्त विभाग ने यह भी कहा कि यदि भविष्य में इस प्रकार के किसी प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा, तो इसकी आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक रूप से साझा की जाएगीl












Click it and Unblock the Notifications