सादे कपड़ों में खड़ी महिला पुलिसकर्मी को मनचलों ने छेड़ा, फिर सरेआम हुई पिटाई

बिहार के हाजीपुर में छेड़खानी कर रहे दो मनचलों की महिला पुलिसकर्मी ने अच्छे से धुलाई कर दी। हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर महिला पुलिसकर्मी बिना वर्दी के सादे कपड़ों में खड़ी थी। तभी दो मनचलों ने उसे अकेला देख छेड़खानी करना शुरू कर दिया।

हाजीपुर। बिहार के हाजीपुर में छेड़खानी कर रहे दो मनचलों की महिला पुलिसकर्मी ने अच्छे से धुलाई कर दी। हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर महिला पुलिसकर्मी बिना वर्दी के सादे कपड़ों में खड़ी थी। तभी दो मनचलों ने उसे अकेला देख छेड़खानी करना शुरू कर दिया। मनचले इस बात से अंजान थे कि युवती पुलिसकर्मी है। छेड़खानी कर रहे लड़कों को इसके बाद महिला पुलिसकर्मी ने अच्छे से मजा चखाया।

Hajipur

हाजीपुर के रेलवे स्टेशन पर एक महिला पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में मौजूद थी। तभी दो मनचले उसे छेड़ने लग गए। महिला पुलिसकर्मी ने फिर मनचलों को जो सबक सिखाया, वो उसे शायद ही कभी भूल पाएं। पुलिसकर्मी ने उनकी सरेआम पिटाई कर दी। उनके माफी मांगने के बाद ही महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा। ये घटना रविवार की बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: बंगाली लड़के से कनाडाई लड़की ने रचाई शादी, विदेश के सुख छोड़ गांव में रह रही

जहां एक तरफ ये महिला पुलिसकर्मी है, वहीं एक तरफ समस्तीपुर का ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी था जिसने शराब के नशे में महिला से छेड़छाड़ की थी। मामला दो दिन पुराना बिहार के समस्तीपुर का है। यहां ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने नशे में धुत्त होकर महिला से छेड़छाड़ की थी। इसपर संज्ञान लेते हुए कप्तान एसपी हरप्रीत कौर ने आरोपी एएसआई को निलंबित कर मामले के जांच के आदेश दिए थे।

ये भी पढ़ें: अमृतसर ट्रेन हादसे के दौरान हवा में उछला बच्चा, महिला ने जान पर खेलकर बचाई उसकी जिंदगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+