बंगाली लड़के से कनाडाई लड़की ने रचाई शादी, विदेश के सुख छोड़ गांव में रह रही
एक गाना है, 'दिलों के दरमियां, हैं सरहदें कहां'। ये गाना इस लव स्टोरी पर एकदम सटीक बैठता है जिसमें एक विदेशी लड़की देसी लड़के पर अपना दिल हार बैठती है। उसके प्यार में वो ऐसा डूबती है कि विदेश के सारे सुख-चैन छोड़ बंगाल के एक छोटे से गांव में आ बसती है। ये कहानी है कनाडाई महिला कैथरीन कोलेट की, जो यो
नई दिल्ली। एक गाना है, 'दिलों के दरमियां, हैं सरहदें कहां'। ये गाना इस लव स्टोरी पर एकदम सटीक बैठता है जिसमें एक विदेशी लड़की देसी लड़के पर अपना दिल हार बैठती है। उसके प्यार में वो ऐसा डूबती है कि विदेश के सारे सुख-चैन छोड़ बंगाल के एक छोटे से गांव में आ बसती है। ये कहानी है कनाडाई महिला कैथरीन कोलेट की, जो योगा टीचर टिंकू से शादी करने के लिए कनाडा छोड़ आईं।

ऋषिकेश में हुई टिंकू से मोहब्बत
कनाडा की रहने वाली कैथरीन रॉय कोलेट ने बंगाल के एक योगा टीचर टिंकू से शादी की है। उनसे शादी करने के लिए उन्होंने अपने कनाडा के सभी सुख-चैन छोड़ दिए। कैथरीन ने बताया कि टिंकू से उनकी मुलाकात ऋषिकेश में एक योगा रिट्रीट में हुई थी। टिंकू कैथरीन का प्रणायाम टीचर था। इस दौरान दोनों ने अपने बीच एक कनेक्शन महसूस किया।

पारंपरिक रीति-रिवाज से की शादी
इसके बाद टिंकू कैथरीन के साथ कनाडा चला गया। दोनों ने वहां काफी वक्त साथ बिताया और फिर वापस भारत आकर शादी करने का फैसला लिया। दोनों परिवार की रजामंदी से कैथरीन और टिंकू ने पारंपरिक बंगाली रीति-रिवाज से शादी की।

अपनी जिंदगी से खुश हैं कैथरीन
कैथरीन अब पश्चिम बंगाल के पर्रा गांव में पति और ससुरालवालों के साथ रहती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें टिंकू के साथ अपनी ये जिंदगी काफी पसंद है और वो किसी चीज के लिए इसे नहीं छोड़ेंगी। विदेशी बहू से टिंकू की मां भी काफी खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications