अमृतसर: हादसे के दौरान हवा में उछला बच्चा, महिला ने जान पर खेलकर बचाई उसकी जिंदगी
पंजाब के अमृतसर में हुए दर्दनाक हादसे में कई लोगों की जान चली गई। अपनों के साथ जोड़ा फाटक पर दशहरे का मेला देखने आए न जानें कितने लोग उस दिन अपनों से बिछड़ गए। इसमें 10 महीने का एक बच्चा भी है, जिसे उसके माता-पिता रावणदहन दिखाने लाए थे।

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में दशहरे के मौके पर हुए दर्दनाक हादसे में कई लोगों की जान चली गई। अपनों के साथ जोड़ा फाटक पर दशहरे का मेला देखने आए न जानें कितने लोग उस दिन अपनों से बिछड़ गए। इसमें 10 महीने का एक बच्चा भी है, जिसे उसके माता-पिता रावण दहन दिखाने लाए थे। इस बच्चे के पिता की ट्रेन हादसे में मौत हो गई, लेकिन बच्चे को एक महिला ने बचा लिया। मीणा देवी नाम की एक महिला ने बड़ी ही बहादुरी से बच्चे को जमीन से गिरने से पहले ही बचा लिया।

अमृतसर के जोड़ा फाटक पर दर्दनाक हादसा
अमृतसर में जोड़ा फाटक पर दशहरे का मेला देखने 55 वर्षीय मीणा देवी भी गई थीं। खुद ट्रेन हादसे से बाल-बाल बचीं मीणा देवी ने बड़ी ही बहादुरी से एक बच्चे की जान बचाई। हादसे के दौरान मीणा देवी के सामने एक शख्स बच्चे को हाथ में लिए खड़ा था। ट्रेन जैसे ही शख्स की तरफ बढ़ी उसने बच्चे को हवा में उछाल दिया। ट्रेन से खुद हल्के से बचीं मीणा देवी तुरंत बच्चे को बचाने आगे बढ़ीं और जमीन पर गिरने से पहले उन्होंने बच्चे को पकड़ लिया। मीणा ने बड़ी ही बहादुरी ऐसे मुश्किल वक्त में बच्चे की जान बचाई।

बच्चे की जान बचा की उसकी देखभाल
मीणा ने बच्चे के परिवार में बाकी लोगों को भी ढूंढना चाहा। हादसे के बाद बच्चे को अस्पताल ले जाने से पहले मीणा उसे घर लेकर गईं और उसे दूध पिलाया। इसके बाद मीणा बच्चे के परिजनों को तलाशने के लिए अस्पताल गईं। उन्होंने कहा कि अगर उसके माता-पिता नहीं मिलते हैं तो वो खुशी-खुशी उसकी देखभाल करेंगी। हालांकि काफी छानबीन के बाद बच्चे के परिजनों का पता चल गया है। बच्चे की पहचान विशाल के रूप में हुई है।

कुछ घंटो बाद हुई बच्चे और मां की पहचान
उसकी मां राधिका ट्रेन हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गई थी, जिसका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। नन्हा विशाल हादसे के दौरान अपने पिता की गोद में था, जिनकी हादसे में मौत हो गई। विशाल का भी सिविल अस्पताल में सीटी स्कैन कर इलाज किया गया। मीणा देवी की इस बहादुरी की चारों ओर तारीफ हो रही है। अमृतसर ट्रेन हादसे में अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को अमृतसर के चौड़ा बाजार स्थित जोड़ा फाटक पर दशहरे का पर्व मातम में बदल गया।

लोगों को रौंदती हुई निकल गई ट्रेन
शुक्रवार को रेलवे की पटरियों से महज 200 फुट की दूरी पर रावण दहन का कार्यक्रम किया जा रहा था। इसी दौरान जालंधर से अमृतसर जा रही डीएमयू ट्रेन वहां से गुजरी जिसकी चपेट में कई लोग आ गए। जब ट्रेन वहां से गुजरी, तब वहां करीब 300 लोग मौजूद थे। रावण दहन के वक्त पटाखों की तेज आवाज के कारण ट्रेन का हॉर्न लोगों को नहीं सुनाई पड़ा। इसकी वजह से यह हादसा हो गया।

सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
इस हादसे में 60 लोगों की मौत हुई है, जबकि 72 लोग घायल हैं, हादसे के वक्त ट्रेन की रफ्तार करीब 100 किमी. प्रति घंटे थी। हादसे में मृतकों को राज्य सरकार ने पांच लाख और केंद्र सरकार ने 2 लाख रुपये मुआवजा का ऐलान किया। वहीं केंद्र सरकार ने घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा दिया।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications