मुस्लिम वोट और बीफ मुद्दा छेड़ेगा बिहार में सियासी अखाड़ा
पटना। विधानसभा चुनाव में इस बार बिहार के मुसलमान किसे वोट देंगे? किस आधार पर वोट देंगे? क्या बिहार फिर से जाति और धर्म की बेड़ियों में बंध जायेगा, या फिर विकास की एक नहीं लहर उठेगी? इन सवालों का जवाब तो चुनाव परिणाम आने पर ही मिलेगा, लेकिन फिलहाल उत्तर प्रदेश के दादरी की हवा बिहार तक पहुंच गई है। इस वजह से मुसलमानों का वोट मजधार में अटक गया है।

बिहार में जंगल राज-2 का नमूना- कार में महिला से बलात्कार
बिहार में 17 फीसदी मुसलमान हैं। कई शहर ऐसे हैं, जहां 40 फीसदी से ज्यादा ऐसे में उनका रोल चुनाव में अहम हो जाता है। लेकिन इस बार मुसलमानों के वोट किस-किस पार्टी को जा सकते हैं और उसके पीाछे क्या वजह होगी, यह जानने की कोशिश हमने की तो निम्न परिणाम सामने आये।
लालू ने कहा अमित शाह हैं नरभक्षी
जदयू और राजद के गठबंधन के खाते में मुस्लिम वोट आसानी से जा सकते हैं, क्योंकि दादरी कांड की वजह से भाजपा के प्रति विरोध की लहर राज्य में उठ चुकी है।
भाजपा मुस्लिम वोटों को हासिल करने के लिये हर संभव प्रयास कर रही है। भाजपा को भरोसा है कि बिहार के मुसलमान नीतीश को वोट दे देते, लेकिन लालू की वजह से नहीं देंगे।
1990 के दशक में मुसलमानों ने जमकर लालू यादव को वोट किया था।
10 साल पहले ज्यादातर मुसलमानों का वोट नीतीश कुमार के खाते में गये।
5 साल पहले मुसलमानों के वोट भाजपा की वजह से नीतीश को मिले थे।
मुस्लिम वोटों के लिये आरएसएस समर्थित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच भाजपा के लिये काम कर रहा है।
क्या विकास के लिये वोट करेंगे मुसलमान?
जिन मुसलमानों ने जंगल राज कहकर लालू यादव को 10 साल पहले रिजेक्ट कर दिया था, क्या इस बार महागठबंधन को वोट करेंगे? यह एक बड़ा सवाल है। भाजपा को भरोसा है कि अगर मुसलमानों ने विकास के लिये वोट किया तो उनकी पार्टी निश्चित रूप से जीतेगी। यही कारण है कि भाजपा का फोकस पूर्णिया, भागलपुर और किशनगंज पर ज्यादा है।
बिहार के कई मुस्लिम बहुल्य इलाके अब भी विकास की मुख्यधारा से दूर हैं। इस वजह से भाजपा को फायदा मिल सकता है। हालांकि दादरी को देखते हुए साफ है कि इस चुनाव में भाजपा के विरोधी गोमांस के मुद्दे को गर्म रखेंगे, ताकि वोटिंग के दिन तक मुसलमानों के जहन में दादरी के एखलाख की हत्या घूमती रहे।


Click it and Unblock the Notifications
