बीजेपी के पोस्टर से मोदी-शाह गायब, लोकल नेताओं को मिली जगह

पटना (मुकुन्द सिहं)। पहले दो चरणों के चुनाव से मिले संकेत को मध्य नज़र रखते हुए भाजपा ने आने वाले तीन चरणों के चुनाव के लिए अपनी रणनीति में बदलाव कर दिया है। अब तक पूरे राज्य में नरेंद्र मोदी और अमित शाह की तस्वीर वाले पोस्टर लगा था। लेकिन अब इन दोनों के बदले स्थानीय नेताओं का तस्वीर दिखाया जा रहा है।

अभी तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के पोस्टर से पूरा बिहार भरा हुआ था। मंच में भले ही लोकल नेता रहते थे लेकिन मोदी सिर्फ अपने भाषण और अपनी उपलब्धियों का बखान करते थे। लेकिन भाजपा को जैसे ही लगा कि स्थानीय नेताओं की उपेक्षा पार्टी की मुहिम को नुकसान पहुंचा रही है, भाजपा ने फौरन हल निकालना शुरू कर दिया।

बीजेपी के पोस्टर से मोदी-शाह गायब, लोकल नेताओं को मिली जगह

अब पोस्टर में लोकल नेताओं को भी महत्व दिया जाने लगा। इसके साथ ही भाजपा अपने प्रचार में स्थिरता और विकास के सकारात्मक संदेश को भी लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करेगी। अब तक पार्टी जंगल राज समेत अन्य मुद्दों पर महागठबंधन पर निशाना साधती रही है।आपको बताते चले कि आरक्षण के मुद्दे पर लालू के हमले से बचने के लिए इसपर और आक्रमक होकर हमला करने की रणनीति बनाई गई है।

जनता को आकर्षित करने में भाजपा

नेताओं को लोगों के बीच इस मामले पर संभलकर लेकिन ज्यादा बोलने को कहा गया है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा ने इसपर स्वंय बोलने के बदले अपने सहयोगी जीतन राम मांझी और रामविलास पासवान को आगे करने की रणनीति बनाई है। इस मुद्दे पर अब इन दोनों को ज्यादा बोलने को कहा गया है।

विवादित बयान से बचने की सलाह

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमित शाह ने सुशील मोदी को भी फटकार लगाई है। सुशील मोदी को किसी प्रकार के कोई विवादित बात करने से बचने को भी कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+