बिहार चुनाव: राहुल गांधी, अमित शाह और लालू को कारण बताओ नोटिस
पटना (मुकुन्द सिहं)। आचार संहिता उल्लंघन के मामले में चुनाव आयोग ने तीनों नेताओं को जवाब देने के लिए चार नवंबर दोपहर तीन बजे तक का समय दिया है। वहीं जबाब नही देने पर चुनाव आयोग उनके किसी जवाब के बिना फैसला करने का आदेश दिया है।
आचार संहिता उल्लंघन के मामले में आयोग ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और राजद प्रमुख लालू प्रसाद को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। आयोग ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि इन नेताओं ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वहां लागू आदर्श आचार संहिता का पहली नजर में उल्लंघन किया है।
अमित शाह ने पूर्वी चंपारण में भारत़-नेपाल सीमा स्थित रक्सौल में एक चुनावी रैली में बृहस्पतिवार को कथित तौर पर कहा था कि अगर भाजपा बिहार विधानसभा चुनाव हार जाती है तो पाकिस्तान में पटाखे फूटेंगे। यह टिप्पणी करके आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है तो कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान पर आयोग ने नोटिस जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा हिंदू मुसलमान को एक दूसरे से लड़वाती है।
वहीं आयोग ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद को उनकी उस टिप्पणी के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया जिसमें उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को नरभक्षी और पागल आदमी कहा था। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पिशाच कहा था।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस













Click it and Unblock the Notifications