Bihar Updates: नक्सल प्रभावित 11 सीटों पर 3 बजे मतदान खत्म

पटना। आज बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हो रहा है, आज 86.13 लाख मतदातागण 456 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे।

3:15 बजे

नक्सल प्रभावित 11 सीटों पर 3 बजे मतदान खत्म
चैनपुर,नवीनगर,रफीगंज, अतरी, बोधगया में मतदान खत्म हो गया है।


तीन बजे तक

दोपहर 2 बजे तक 46.99 फीसदी वोटिंग, मांझी ने डाला वोट

दोपहर 2:30 बजे तक

1 बजे तक वोटिंग प्रतिशत: कैमूर 52.21 फीसदी, रोहतास 41.55, अरवल 40.21, जहानाबाद 48.75 और गया में 49.97 फीसदी वोटिंग हुआ।


दोपहर 1 बजे तक

दोपहर 1 बजे तक 45.58 फीसदी मतदान

दोपहर 12:30 बजे

बिहार विधानसभा चुनाव सेकंड फेज में 12 बजे तक 36.27 फीसदी वोटिंग।


दोपहर 12 बजे तक

  • बिहार विधानसभा के दूसरे चरण में 11 बजे तक 29.92 फीसदी वोटिंग मतदान।
  • 11 बजे तक कैमूर में 28.05, रोहतास में 28.99, अरवल में 27.97, जहानाबाद में 26.02, औरंगाबाद में 33.10 और गया में 35.48 फीसदी वोटिंग हुई।

सुबह 11:30 बजे तक

गया के गुरारू में बूथ संख्‍या 3 पर ग्रामीणों ने किया वोटिंग का बहिष्‍कार।

सुबह 10:30 बजे तक

  • बिहार विधानसभा चुनाव के दुसरे चरण का मतदान सुबह 10 बजे तक 16 फीसदी हुआ।
  • नक्सल इलाकों मे 12 बुथों पर अब तक नही पहुचे मतदाता।


सुबह 10 बजे तक

  • बूथ संख्या 195पर evm खराब होने से अब तक नही हो सका मतदान।
  • बिहार विधानसभा के दुसरे चरण के 8 बजे तक जहानाबाद में 3.44, अरवल 4.49, गया 7.89, औरंगाबाद 5.33, सासाराम 6.76, कैमूर 4.7 फीसदी मतदान हुआ।
  • 9 बजे तक अब तक कुल 32 सीटों पर 10.76 फीसदी वोटिंग हुई है।
  • चुनाव आयोग की आदेश की अवहेलना करते हुए सासाराम में होमगार्ड को चुनाव ड्यटी पर लगाया। आयोग ने मागी रिपोर्ट।


सुबह 9 बजे तक

  • औरंगाबाद के रफीगंज के बूथ संख्या 144 के पास केन बम बरामद हुआ जिसे निष्क्रिय कर दिया गया है।
  • अपराधिक गतिविधियों के मद्दे नजर कैमूर के पहाड़ी के गांव से बदल दिया गया मतदान केद्र।
  • ग्रामीणों ने बिजली पानी और रोड के लिय गया के अतरी के रोनियां और बोधगया के बगदाहा में वोट वहिष्कार करने का किया फैसला। अब तक नहीं पहुचें मतदान केन्द्र पर वोट डालने।
  • देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने टवीट् करके दुसरे चरण के मतदान के लिए वोटिंग करने का आग्रह किया है।
  • गया के इमामगंज मे दिल का दौरा पड़ने से बुथ पर तैनात crpf जवान की मौत।
  • भभूआ के बूथ संख्या 143 का ईवीएमखराब होने के बजह से मतदान एक घंटे लेट शुरू हुआ।
  • अरवल के कलेर के बूथ संख्या 172, 124, 107, 113 पर ईवीएम खराब होने की वजह से मतदान लेट शुरू हुआ।
  • आज बिहार के 6 जिलों के 32 विधानसभा पर वोटिंग होनी हैं जिसमें 23 विधानसभा एरिया नक्सल प्रभावी हैं जहां सुबह 7 बजे से केवल 3 बजे तक ही वोटिंग होगी जबकि बाकी सामान्य जगहों पर वोटिंग का टाइम सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक है।

23 विधानसभा एरिया नक्सल प्रभावी

वोट के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी है, आज कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद और गया जिले के मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। दूसरे चरण में 456 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

456 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

आज जिन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर हैं उनमें प्रमुख हैं पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी और उनके बेटे संतोष कुमार , विधानसभा अध्यक्ष और जद (यू) नेता उदय नारायण चौधरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह और रामेश्वर चौरसिया।

मांझी की अग्निपरीक्षा आज

इस चरण के चुनाव में राजग की ओर से भाजपा के 16, हम के सात, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के छह, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के तीन उम्मीदवार हैं, जबकि महागठबंधन में राजद और जद (यू) के 13-13 उम्मीदवार हैं और कांग्रेस के छह उम्मीदवार हैं।

मतगणना 8 नवंबर को

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों के लिए 12 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच पांच चरणों में मतदान होना है। सभी सीटों की मतगणना 8 नवंबर को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+