बिहार: गठबंधन पर खतरा, RJD ने अपने नेता को दिया कांग्रेस के दावे वाली दरभंगा सीट का टिकट
दरभंगा। लोकसभा चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में सीटों को लेकर मंथन में गठबंधन वाली पार्टियों के बीच विवाद आम है। इसी कड़ी में बिहार में भी कुछ ऐसा ही दिख रहा है। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार के पूर्व वित्त मंत्री और पार्टी के कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी को दरभंगा के टिकट दे दिया है। ऐसे में इसे कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस लगातार दरभंगा लोकसभा सीट पर अपना दावा करती रही है और बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए कीर्ति आजाद ने गुरुवार सुबह ही दरभंगा सीट से दावा ठोका था।

वहीं इससे पहले बिहार कांग्रेस के मदन मोहन झा ने भी कहा कि दरभंगा की सीट किसी हाल में नहीं छोड़ सकते। इसपर दिल्ली के कई बड़े नेताओं की बैठक भी हो चुकी है। यहां सभी नेताओं ने राजद के रवैये के प्रति गुस्सा जाहिर किया था। यहां तक कि कई नेताओं ने इस महागठबंधन से अलग होने की बात भी कही थी। राजद के इस ऐलान के बाद बिहार कांग्रेस के आला नेताओं की राहुल गांधी के साथ मुलाकात होनी है। इस बैठक में बिहार को लेकर बातचीत होगी।
ऐसे में मीटिंग के बाद साफ होगा कि क्या राहुल अपने उम्मीदवारों को समझा बुझाकर चुप कर लेते हैं या फिर इस एक सीट के चलते महागठबंधन को खत्म करने का फैसला करते हैं। गौरतलब है कि पहले ही तीन राज्यों में मिली जीत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष साफ शब्दों में कह चुके हैं कि हम (कांग्रेस) अब बैकफुट पर नहीं खेलेंगे। कांग्रेस के नेताओं में आरजेडी के इस रवैये से नाराजगी है।
यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट के बारे में जानिए












Click it and Unblock the Notifications