शपथ लेते ही सीएम नीतीश कुमार हुए एक्टिव, आज 11 बजे बुलाई कैबिनेट की पहली बैठक
सीएम बनते ही नीतीश कुमार एक्शन में, आज सुबह 11 बजे होगी कैबिनेट की पहली बैठक
पटना: जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सोमवार (16 नवंबर) को सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं। शपथ के अगले ही दिन नीतीश कुमार कैबिनेट की पहली बैठक आज (17 नवंबर) होने वाली है। नीतीश कुमार के अलावा सोमवार को जेडीयू के पांच, बीजेपी के सात और वीआईपी के मुकेश सहनी और हम के संतोष सुम ने मंत्री पद की शपथ ली है। बीजेपी के मंगल पांडे, रामसूरत राय, रामप्रीत पासवान, जीवेश मिश्रा, तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, अमरेंद्र प्रताप सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली है। वहीं जेडीयू के मेवालाल चौधरी, शीला मंडल, विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली थी।
Recommended Video

23 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक आज 11 से 11.30 के बीच में होने वाली है। वहीं 23 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। मंगलवार को होने वाली नई सरकार की पहली बैठक में विधानसभा का विशेष सत्र पर सहमति ली जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक यह एक सत्र एक सप्ताह तक चलेगा। इसी दिन नवनिर्वाचित विधायकों को स्पीकर शपथ दिलवाएंगे।
बिहार चुनाव में NDA को 125 सीटें
बिहार विधानसभा चुनाव के 10 नवंबर को नतीजे आए थे। जिसमें एनडीए गठबंधन ने 125 सीटे मिली थी। वहीं महागठबंधन को केवल 110 सीटें मिली हैं। जिसमें बीजेपी को 74 सीटें और जेडीयू को 41 सीटें मिली हैं, बाकी वीआईपी और हम के खाते में गई थी। वहीं आरजेडी 75 सीटों पर कब्जा कर बिहार चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। कांग्रेस को 70 सीटों में से 19 सीटें मिली।











Click it and Unblock the Notifications