प्रदेश में आए बाढ़ को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने कहा- इसको रोकना किसी के हाथ में नहीं

पटनाः भारी बारिश के कारण बिहार की राजधानी पटना समेत कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते जलभराव इतना हो गया है कि शहर के लगभग 80 फीसदी घरों में, अस्पतालों, स्कूलों, सार्वजनिक दफ्तरों, मंत्रियों, नेताओं के घरों में भी पानी पहुंच चुका है।

bihar cm nitish kumar statement on flood in state

इसी सिलसिले में प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कई इलाकों में भारी बारिश और गंगा का लगातार जलस्तर बढ़ता जा रहा है। लेकिन प्रशासन ने बेहतर तरीके से व्यवस्था किया है और लोगों की मदद करने की हरसंभव कोशिश की जा रही है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि "ऐसे हालात को काबू करना किसी के हाथ में नहीं होता है, बल्कि यह प्राकृतिक चीज है। सभी को पीने के पानी का व्यवस्था कराया जा रहा है। और बाढ़ प्रभावित लोगों को कम्युनिटी किचन की भी व्यवस्था कराई जा रही है।" बता दें कि भारी बारिश का असर अब नेताओं के घरों में भी दिखने लगा है। जेडीयू नेता अजय आलोक के पूरे घर में बारिश का पानी घुस चुका है। वहीं भारी बारिश के चलते पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक भी पानी में डूब गया है।

पटना शहर के सड़कों पर नाव चलने लगी है और बचावकर्मी नाव के जरिए बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। हजारों लोग अपने घरों के भीतर ही पानी में फंस गए है। कई इलाकों की बिजली काट दी गई है। कई जगहों पर पीने के पानी और खाने की अधिक कमी हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+