पीएम मोदी के बाद नीतीश कुमार ने की अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात, फिर दोहराई 1995 की बात...
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार, 7 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। जदयू प्रमुख के दोबारा एनडीए में शामिल होने और भाजपा के साथ राज्य में सरकार बनाने के बाद नीतीश कुमार की पीएम मोदी से यह पहली मुलाकात थी।
सीएम नीतीश ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने 1995 से बीजेपी के साथ होने कि बात दोहराते हुए कहा कि अब अलग नहीं होंगे।

बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा, "हम (बीजेपी-जेडीयू) 1995 से एक साथ थे। बीच में 2 बार इधर उधर जरूर हो गए। लेकिन अब कभी नहीं। फिर वहीं रहेंगे, अब इधर उधर नहीं होंगे।"
Recommended Video
सीट बंटवारे पर सवाल किये जाने पर उन्होंने कहा, "इस पर चर्चा करने के पीछे कोई तर्क नहीं है। यह किया जाएगा। उन्हें शुरू से सब पता है..."
यह भी देखें: आचार्य प्रमोद कृष्षम ने INDIA गठबंधन पर साधा निशाना, कहा- 'नीतीश कर चुके हैं इसका अंतिम संस्कार'
यह बैठक 12 फरवरी को बिहार विधानसभा में विश्वास मत से पहले एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। नीतीश कुमार "महागठबंधन" गठबंधन तोड़ने के बाद राष्ट्रीय राजधानी की अपनी पहली यात्रा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। नीतीश कुमार ने 28 जनवरी को बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में वापसी की थी।
यह भी देखें: Odisha: राहुल गांधी के 'टीके' पर भीड़ गए कांग्रेस-बीजेपी, देखें एकदूसरे को क्या-क्या कह दिया...












Click it and Unblock the Notifications