आचार्य प्रमोद कृष्षम ने INDIA गठबंधन पर साधा निशाना, कहा- 'नीतीश कर चुके हैं इसका अंतिम संस्कार'

Uttar Pradesh News: कल्कि पीठाधीश्वर व कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने INDIA गठबंधन पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने इस गठबंधन को लेकर कई बातें कही। उक्त बाते उन्होंने अपने आवास पर कही।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि INDIA गठबंधन जैसी कोई चीज नहीं है। इसका जन्म जब हुआ तो वह तुरंत ही कई बीमारियों से ग्रस्त हो गया। फिर आइसीयू में चला गया और कुछ दिन बाद वेंटिलेटर पर। बाद में नीतिश कुमार ने पटना में इसका अंतिम संस्कार कर दिया।

pramod krisham

आचार्य प्रमोद कृष्णम गांव ऐचोडा कंबोह में होने वाले कल्कि धाम शिलान्यास के लिए लखनऊ भी गए थे। जहां इन्होंने सीएम योगी से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में आने का निमंत्रण भी दिया। क्षेत्र के गांव ऐचोड़ा कंबोह में 19 फरवरी को कल्कि धाम का शिलान्यास किया जाएगा, जिसके लिए कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम द्वारा देश के प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री के साथ ही विभिन्न अखाड़ा प्रमुखों और साधु संतों को भी शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र दिया है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम इससे पूर्व भी कांग्रेस सहित उन पार्टी के लोगों पर तीखा प्रहार कर चुके हैं। जिन्होंने अयेाध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने से इंकार कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+