बिहार विधानसभा चुनाव 2020: NDA में हुआ सीटों का बंटवारा, JDU को 122 और बीजेपी को मिलीं 121 सीटें
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर अहम बैठक हुई। नीतीश कुमार के आवास पर हुई इस बैठक में बीजेपी के नेताओं ने सीट शेयरिंग पर चर्चा हुआ। सीट शेयरिंग में जेडीयू को 122 सीटें मिली हैं। इन 122 सीटों में बीजेपी को सात सीटें जीतनराम मांझी को देने होंगी। वहीं बीजेपी के खाते में 121 सीटें आई है। बीजेपी अपने कोटे में से वीआईपी पार्टी को सीटें देगी।

दोनों पार्टियों के नेता मंगलवार शाम गठबंधन व सीटों का औपचारिक ऐलान कर दिया है। 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा की 115 सीटों पर नीतीश कुमार की जेडीयू लड़ेगी जबकि बीजेपी 112 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। महागठबंधन छोड़ एनडीए में आने वाले मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी 9 सीटें मिली हैं। वहीं जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा 7 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बीजेपी चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी, इसमें किसी प्रकार के शक की गुंजाइश नहीं है। संजय जायसवाल ने चिराग पासवान को साफ संदेश देते हुए कहा है कि अगर वह नीतीश कुमार का नेतृत्व नहीं स्वीकार करते तो एनडीए से भी हटना पड़ेगा।
इससे पहले बीजेपी और जेडीयू ने 2010 का विधानसभा चुनाव साथ लड़ा था। तब जेडीयू 141 और बीजेपी 102 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारी थी। इस चुनाव में जेडीयू ने 115 तो बीजेपी ने 91 सीटों पर जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार बीजेपी नीतीश से सीटों का मोलभाव करने में सफल रही। बीजेपी को जेडीयू से वैसे तो एक सीट कम मिली है। लेकिन बीजेपी जेडीयू से तीन कम सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि बीजेपी गठबंधन में सीटों के अंतर को कम करने में सफल रही है।
इससे पहले बैठक में बीजेपी चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी और संगठन प्रभारी भूपेंद्र यादव सहित बीजेपी के अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया। पार्टी ने देवेंद्र फडणवीस और भूपेंद्र यादव को अंतिम बातचीत की जिम्मेदारी सौंपी। जेडीयू ने अपने खाते में आई सीटों की लिस्ट मंगलवार देर शाम जारी कर दी। ये इस प्रकार हैं...
Janata Dal United (JDU) allotted 122 seats for the upcoming #BiharElections, of these Hindustani Awam Morcha (HAM) to contest on 7 seats. pic.twitter.com/tkBU4FHEcy
— ANI (@ANI) October 6, 2020












Click it and Unblock the Notifications