बिहार विधानसभा चुनाव में लालू-नीतीश की बम्पर जीत

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में रुझानों से यह साफ हो गया है कि अगली सरकार नीतीश कुमार की ही बनेगी। सच पूछिए तो पीएम मोदी के लिये यह बड़ा झटका है।

ताज़ा रुझान- जदयू का महागठबंधन 178 | भाजपा का एनडीए 59 | अन्य 6 सीटें

पढ़ें- चुनाव परिणाम की पूरी सूची, कौन कहां से जीता
पढ़ें- नीतीश कुमार की हैट्र‍िक के पीछे किस शख्स का दिमाग

पढ़ें- लालू का रोबोट बनने की कगार पर नीतीश कुमार
पढ़ें- यूपी ने कैसे बदले बिहार के समीकरण

Live Election Results

6 बजे। अंतत: नीतीश कुमार की सरकार एक बार फिर से बिहार में बन गई। वनइंडिया की ओर से सभी बिहार वासियों को नई सरकार के लिये ढेर सारी बधाई। कौन कहां से जीता सेक्शन हम तब तक अपडेट करते रहेंगे, जब तक चुनाव आयोग जीते हुए सभी प्रत्याश‍ियों की पूरी सूची जारी नहीं कर देता। वनइंडिया के साथ बने रहने के लिये धन्यवाद।

5:39 बजे। भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने लालू यादव को बधाई दी और उसके बाद एनडीए को वोट देने वालों को धन्यवाद दिया।

4:46 बजे। नीतीश कुमार ने कहा, "चुनाव के दौरान काफी आक्रामक प्रचार हुआ हमारे बीच द्वेष नहीं। चुनाव के दौरान जो कुछ भी हुआ हो वह हमारे कार्य में परिलक्षित नहीं होगा। हम सकारात्मक होकर काम करेंगे। हमलोग (महागठबंधन) मिलकर उनके आशाओं को पूरा करेंगे। यह एक विशाल जीत है जो इस तरफ इशारा करती है कि लोगों को हमसे उम्मीदें हैं।"

4:42 बजे। भागलपुर-पीरपैंती से राजद के रामविलास पासवान 5000 से अधिक मतों से विजयी।

4:41 बजे तक। लालू यादव ने कहा कि भाजपा ने बांटने की राजनीति खेली, और वे फेल हो गये। उन्होंने कहा कि वो भाजपा के विरुद्ध जन आंदोलन चलायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+