बिहार चुनाव: लालू का रोबोट बनने की कागार पर नीतीश कुमार

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के सभी रुझान आ गये हैं। अभी तक महागठबंधन को 157 सीटें मिली हैं जिससे यह तय हो गया है कि पूर्ण बहुमत से नीतीश कुमार की सरकार बनने वाली है। इंतजार है तो सिर्फ इस बात का कि किस पार्टी को कितने सीटें मिलीं।

Nitish Kumar likely to become Robot of Lalu Yadav
शुरुआती रुझान में जो नतीजे सामने आ रहे हैं वो चौंकाने वाले हैं। जी हां लालू यादव की पार्टी आरजेडी को अबतक 71 सीटें मिलती दिख रही हैं और वहीं नीतीश की पार्टी जेडीयू को 64 सीटें।

अगर यही रुझान परिणाम में तब्दील हो जाते हैं तो महागठबंधन खेमे में हड़कंप मच जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि नीतीश कुमार फिर लालू के कंट्रोल में आ जाएंगे।

राजनीतिक जानकारों की मानें तो अबतक सिर्फ यही चर्चा है कि लालू यादव के परिवार से ही किसी को डिप्टी सीएम का पद दिया जाएगा। लेकिन अगर लालू यादव ने ज्यादा सीटें मार लीं तो समीकरण पलट भी सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+