Bihar News: अब शराब तस्करों की खैर नहीं, विभाग ने जिला अधीक्षकों और चेकपोस्ट प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

बिहार निषेध विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है, निगरानी और प्रवर्तन कार्रवाई में वृद्धि की है। जागरूकता अभियान और संवेदनशील क्षेत्रों में सख्त निगरानी को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

बिहार में शराब तस्करी और अवैध बिक्री पर नकेल कसने के लिए मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने कड़े कदम उठाने का फैसला किया है।

Bihar Enforces Measures Against Alcohol Smuggling

विभाग के सचिव श्री अजय यादव ने मंगलवार को सभी जिला अधीक्षकों और चेकपोस्ट प्रभारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। उन्होंने शराब तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश देते हुए निगरानी और छापेमारी बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में आबकारी आयुक्त सह महानिरीक्षक निबंधन श्री रजनीश कुमार सिंह ने जिलों को अपराध नियंत्रण अधिनियम (सीसीए) के तहत कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजने, ड्रोन आधारित छापेमारी करने, शराब तस्करों और पीने वालों की गिरफ्तारी तेज करने कहा।

आबकारी आयुक्त ने जहरीली शराब की घटनाओं वाले क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने और गांव की बस्तियों में अवैध शराब बिक्री स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि अनुसूचित जाति और गरीबों को परेशान न किया जाए। इसके साथ ही महिला संवाद के दौरान प्राप्त शिकायतों और सुझावों पर तुरंत कार्रवाई की जाए और सभी जिलों में शराब विनिष्टीकरण को 15 दिनों के भीतर पूरा करने कहा।

उन्होंने अररिया के फुनकाहा, औरंगाबाद के पिचुलिया, कैमूर के कर्मनासा और भागलपुर के मिर्जा चौकी जैसे चेकपोस्ट प्रभारियों के कार्य पर असंतोष जताया और सुधार की चेतावनी दी। बक्सर, गोपालगंज, जमुई और अन्य सीमावर्ती जिलों में विशेष निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। जिला अधीक्षकों को जिलों में जाकर चेकिंग तेज करने और चेकपोस्ट पर शराब वाहनों की जब्ती में तेजी लाने को कहा है। साथ ही, पर्याप्त मानव बल के आधार पर चेकपोस्ट प्रभारियों को छुट्टी देने का निर्देश दिया। बैठक में आबकारी आयुक्त ने स्पष्ट किया कि शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+