PM Kisan की 24वीं किस्त आपको मिलेगी या नहीं? घर बैठे मोबाइल फोन से कैसे करें चेक

PM Kisan 24th Installment Update: देशभर के करोड़ों किसान बेसब्री से पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। 20 जून को पीएम मोदी ने बंगाल से 23वीं किस्त के 2-2 हजार रुपये जारी किए थे। पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM KISAN Samman Nidhi Yojana) देशभर के करोड़ों किसानों को खेती-किसानी में मदद करने के लिए शुरू की गई थी। इसकी पहली किस्त 24 फरवरी 2019 को भेजी गयी थी। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 3 इंस्टॉलमेंट में कुल 6000 रूपये की आर्थिक मदद दी जाती है।

23वीं किस्त जारी होने के बाद लोग 24वीं किस्त की राह देख रहे हैं। 2000 रुपये की किस्त करीब 4 महीने के अंतराल पर किसानों के खातों में DBT के माध्यम से भेजी जाती है। 23वीं किस्त जून में आई है इस वजह से ये अनुमान लगाया जा रहा है कि 24वीं किस्त अक्टूबर के महीने में किसानों के बैंक एकाउंट्स में भेजी जाएगी। हालांकि अभी इसे लेकर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

PM Kisan 24th Installment Update

घर बैठे कैसे चेक करें 24वीं किस्त मिलेगी या नहीं

पीएम किसान का सारा प्रोसेस ऑनलाइन है. किसान घर बैठे आसानी ये इसका स्टेटस चेक कर सकते हैं। अगर आपको भी ये जानना है कि आपको अगली किस्त मिलेगी या नहीं तो आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर के घर बैठे अपने मोबाइल फोन से स्टेटस चेक कर सकते हैं।

  • पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Know Your Status' विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। अगर नंबर याद नहीं है, तो 'Know Your Registration Number' पर क्लिक करके पता कर सकते हैं।
  • स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें।
  • 'Get Details' बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका स्टेटस दिखाई देगा

इससे पता चल जाएगा कि आप 24वीं किस्त के लिए पात्र हैं या नहीं और किस्त से जुड़ी अन्य जानकारी भी मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें: Ladki Bahin Yojana: माझी लाडकी बहीण योजना की कितनी बढ़ेगी धनराशि? महिलाओं के खाते में बकाया किस्‍त कब आएगी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+