बिग बॉस-12 में भारतीय पार्टनर के साथ दिखाई देगा ब्रिटिश पॉर्नस्टार, हर हफ्ते की मिलेगी मोटी रकम
ग्यारहवें हिट सीजन के बाद बिग बॉस एक बार फिर टीवी पर लौटने के लिए तैयार है। बिग बॉस सीजन-12 16 सितंबर से टीवी पर ऑन एयर होगा। कहा जा रहा है कि इस बार शो में कुल 21 कंटेस्टेंट होंगे जिसमें से 6 जोड़ियां होंगी।

नई दिल्ली। ग्यारहवें हिट सीजन के बाद बिग बॉस एक बार फिर टीवी पर लौटने के लिए तैयार है। बिग बॉस सीजन-12 16 सितंबर से टीवी पर ऑन एयर होगा। कहा जा रहा है कि इस बार शो में कुल 21 कंटेस्टेंट होंगे जिसमें से 6 जोड़ियां होंगी। इसमें 3 सेलेब जोड़ियां बताई जा रही हैं और 3 जोड़ियां ऐसी होंगी जो कपल होंगे। इसके अलावा 9 कंटेस्टटें सिंगल ही शो में हिस्सा लेंगे। बिग बॉस सीजन बारह में जिस जोड़ी के चर्चे सबसे ज्यदा हैं, वो हैं ब्रिटिश पॉर्न डैनी डी और उनकी पार्टनर माहिका शर्मा। कहा जा रहा है कि ये जोड़ी इस शो में दिखाई देने के लिए एक मोटी रकम वसूल रही है।

इस जोड़ी को मिलेंगे सबसे ज्यादा रुपये
ब्रिटिश पॉर्न डैनी डी और उनकी पार्टनर माहिका शर्मा इस बार बिग बॉस में शामिल होने वाली जोड़ियों में से एक हैं। बिग बॉस के हर एपिसोड के लिए कंटेस्टेंट को लाखों रुपये मिलते हैं लेकिन इस जोड़े को हर हफ्ते के 95 लाख दिए जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक सबसे ज्यादा रुपया बिग बॉस इसी जोड़ी को दे रहा है। अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि ये जोड़ी सेलेब जोड़ी के तौर पर हिस्सा लेगी या कपल जोड़ी के तौर पर।

हर हफ्ते के मिलेंगे 95 लाख रुपये
ब्रिटिश पॉर्नस्टार डैनी डी शो में हिस्सा लेने वाले दूसरे पॉर्नस्टार होंगे। इससे पहले पॉर्नस्टार से एक्टर बनीं सनी लियोनी बिग बॉस का हिस्सा बनीं थीं। सनी साल 2011 में टेलीकास्ट हुए बिग बॉस 5 का हिस्सा थीं, जिसे एक्टर संजय दत्त ने होस्ट किया था। अब डैनी डी शो में हिस्सा लेने वाले दूसरे पॉर्नस्टार होंगे। डैनी डी का असली नाम मैट ह्यूज्स है और पॉर्न इंडस्ट्री में आने से पहले वो कार्पेंटर का काम करते थे। डैनी शादीशुदा हैं।

ये जोड़ियां भी देंगी शो में दिखाई
बिग बॉस सीजन-12 के लिए कई लोगों का नाम सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि मिलिंद सोमन इस शो में अपनी पत्नी अंकिता कुंवर के साथ हिस्सा लेंगे। इसके अलावा शोएब इब्राहिम-दीपिका कक्कड़, रित्विक धनजानी-आशा नेगी, गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी और निकेतन धीर-कृतिका सेंगर जोड़ियों में दिखाई दे सकते हैं। वहीं रिया सेन और निया शर्मा के दिखने की उम्मीद है।
-
Vaishno Devi मंदिर में Akshay Kumar के साथ हुआ बड़ा चमत्कार, बेहोश एक्टर की ऐसे बची थी जान -
'मैं तबाह हूं तेरे इश्क में', पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने ये क्या कहा? लाल साड़ी, सिंदूर और दर्द भरा कैप्शन -
किस मुश्किल में फंसे थे Rajesh Khanna? कैसे कामयाब होते गए Amitabh Bachchan? प्रेम चोपड़ा ने बताया सच -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का धमाकेदार टीजर रिलीज, वरुण धवन की कॉमेडी का लगा दमदार तड़का -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
Asha Bhosle-ओपी नय्यर की दर्दनाक मोहब्बत, 4 बच्चों के पिता के प्यार में पागल थीं गायिका, फिर टूटा दिल -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में












Click it and Unblock the Notifications