बिग बॉस फेम एक्ट्रेस सना खान ने फिल्म इंडस्ट्री को कहा अलविदा, बोलीं- अल्लाह मुझे रास्ता दिखाए

बिग बॉस फेम एक्ट्रेस सना खान ने फिल्म इंडस्ट्री को कहा अलविदा, बोलीं- अल्लाह मुझे रास्ता दिखाए

मुंबई: बिग बॉस-6 की फेम एक्ट्रेस सना खान (SANA KHAN) ने गुरुवार (8 अक्टूबर) को बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान किया है। (Bigg Boss-6 fame Sana Khan quits showbiz) सोशल मीडिया पर सना खान ने बताया कि वह अब फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह रही हैं। सना खान ने भी जायरा वसीम (Zaira Wasim) की तरह अपने मजहब (इस्लाम धर्म) को आधार बनाकर बॉलीवुड छोड़ने की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि अल्लाह उन्हें इस सफर में रास्ता दिखाएंगे। सना ने अपने पोस्ट में ये भी लिखा है कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के किसी काम के लिए अब ना बोला जाए। सना खान सलमान खान (Salman khan) के साथ भी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

Recommended Video

      Sana Khan: अब Sana Khan ने छोड़ा Bollywood, Post लिखकर बताई वजह । वनइंडिया हिंदी
      sana khan

      SANA KHAN ने फैंस को कहा- शक्रिया

      गुरुवार (8 अक्टूबर) को किए अपने इंस्टाग्राम पर सना ने लिखा है, ''भाईयों और बहनों...आज मैं अपनी जिंदगी के एक अहम मोड़ पर आप से बात कर रही हूं। मैं सालों से फिल्म इंडस्ट्री की जिंदगी गुजार रही हूं और इस अरसे में मुझे हर तरह शोहरत, इज्जत और दौलत अपने चाहने वालों की तरफ से नसीब हुई है, जिसके लिए मैं उनकी शुक्रगुजार हूं।'

      सना खान ने ट्विटर पर लिखा, मेरी जिंदगी का सबसे खुशी वाला पल। अल्लाह मुझे इस सफर में रास्ता दिखाए। आप सब मुझे अपनी दुआ में शामिल रखे।

      sana khan

      SANA KHAN ने शेयर किए गए पत्र में क्या-क्या लिखा?

      सना खान शेयर किए गए पत्र में लिखा, ''क्या हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि हमें किसी भी वक्त मौत आ सकती है और मरने के बाद हमारा क्या होने वाला है? इन दो सवालों का जवाब मैं मुद्दत से तलाश रही हूं। खास तौर पर दूसरे सवाल का कि मरने के बाद आखिर क्या होगा। इस सवाल का जवाब जब मैंने अपन मजहब में तलाशा को पता चला कि दुनिया की ये जिंदगी, असल में मरने के बाद जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए हैं। वो बेहतर तभी होगी, जब बंदा अपने पैदा करने वालों की मर्जी से जिंदगी गुजारे। सिर्फ दौलत और शोहरत को अपना मकसद ना बनाए।''

      सना का फिल्मी सफर

      बिग बॉस-6 की रनरअप रह चुकीं सना खान इस शो से काफी फेमस हुईं थी। सना खान का जन्म मुंबई के धारावी में हुआ है। सना क पिता मूल रूप से केरल के रहने वाले हैं। सना खान ने हल्ला बोल, वजह तुम हो, वजह तुम हो, टॉइलट-एक प्रेम कथा जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा सना खान ने कई वेब सीरीज मे ंभी काम किया है। वो रियलिटी शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+