VIDEO: 'पति' से नहीं हुआ ये छोटा सा काम तो भड़क उठीं अर्शी, सबके सामने लगा डाली क्लास

बिग बॉस के ग्याहरवें सीजन में अपनी अदाओं से दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली अर्शी खान हाल ही में एक इवेंट में अपने 'पति' भड़क गईं। अर्शी ने सभी के सामने अपने 'पति' पर गुस्सा जाहिर करते हुए उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई और उनकी नाकामी का किस्सा भरी भीड़ को सुना दिया।

Arshi Khan

मुंबई। बिग बॉस के ग्याहरवें सीजन में अपनी अदाओं से दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली अर्शी खान हाल ही में एक इवेंट में अपने 'पति' भड़क गईं। अर्शी ने सभी के सामने अपने 'पति' पर गुस्सा जाहिर करते हुए उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई और उनकी नाकामी का किस्सा भरी भीड़ को सुना दिया। और तो और, इसका वीडियो भी खुद अर्शी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसपर 33 हजार से ज्यादा व्यूज भी आ चुके हैं।

 'पति' को सुनाई खूब खरी-खोटी

'पति' को सुनाई खूब खरी-खोटी

बिग बॉस की सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट रहीं अर्शी 'बेगम' ने हाल ही में अपने 'पति' को खूब खरी-खोटी सुनाई। अर्शी खान ने हाल ही में बॉक्स क्रिकेट लीग में शिरकत की, जहां उनके ऑनस्क्रीन पति हितेन तेजवानी भी थे। अर्शी खान और हितेन तेजवानी बिग बॉस के एक टास्क में पति-पत्नी बने थे। इसके बाद से ही अर्शी हितेन को अपना पति कहकर खूब चिढ़ाने लगी थीं।

'एक विकेट तो ले लो हितेन तेजवानी'

'एक विकेट तो ले लो हितेन तेजवानी'

अब बिग बॉस तो खत्म हो गया है लेकिन अर्शी ने हितेन का पीछा अभी तक नहीं छोड़ा है। बॉक्स क्रिकेट लीग में अर्शी हितेन को देखकर भला अर्शी कैसे चुप रह सकती थीं। उन्होंने माइक उठाया और हितेन की नाकामी पर वार करते हुए सभी के सामने चुटकी ले ली। अर्शी ने कहा, 'अल्लाह करे कायम रहे तुम्हारी जवानी, एक विकेट तो ले लो हितेन तेजवानी।'

अर्शी पर पुजारी ने लगाया था ये आरोप

हाल ही में अर्शी खान एक और कारण से चर्चा में आई थीं। अर्शी पर एक पुजारी ने अर्शी पर उनके 40,000 रुपये न चुकाने का आरोप लगाया था और पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई थी। पुजारी का कहना था कि अर्शी ने दो साल पहले उनसे ये रकम ली थी, जो उन्होंने अभी तक नहीं चुकाई है। वहीं अर्शी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए पुजारी पर ही यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ें: पुजारी के 40 हजार रुपये न लौटाने के आरोप पर बोलीं अर्शी खान, 'उसने मेरा यौन शोषण किया'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+