सिद्धार्थ शुक्ला पर इस अभिनेत्री ने लगाया गलत तरीके से छूने का आरोप

मुंबई। बिग बॉस सीजन 13 में नजर आ रहे अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला पर उनके साथ काम कर चुकीं एक अभिनेत्री ने बड़ा आरोप लगाया है। अभिनेत्री शीतल खंडाल ने एक साक्षात्कार में कहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला ने उन्हें बालिका वधु की शूटिंग के दौरान गलत तरीके से छुआ था।

siddharth shukla

दरअसल शीतल ने ये बात ऐसे समय में कही है जब बिग बॉस के घर में ही रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ पर ऐसा ही आरोप लगाया है। रश्मि और सिद्धार्थ के बीच कई झगड़े देखे गए हैं। इस बीच रश्मि ने उनपर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था। जिससे नाराज होकर सिद्धार्थ ने बिग बॉस से इसकी शिकायत कर दी थी। इसी संबंध में शीतल का बयान आया है।

'हर कोई उनके असली रंग से वाकिफ है'

'हर कोई उनके असली रंग से वाकिफ है'

शीतल ने कहा कि इंडस्ट्री सिद्धार्थ शुक्ला के असली रंग से वाकिफ है। शीतल ने कहा, 'रश्मि देसाई और बाकी लोगों से झगड़ने के अलावा, उसने हाल ही में खुद को इस तरह से पेश किया, जैसे वह महिलाओं का सम्मान करता है। लेकिन इंडस्ट्री में अधिकतर लोग उसके असली रंग से वाकिफ हैं।'

'मैं खुद शिकार हुई हूं'

'मैं खुद शिकार हुई हूं'

अभिनेत्री ने आगे कहा कि वह खुद भी उनकी इस हरकत का शिकार हुई हैं। शीतल ने कहा, 'बालिका बधू की शूटिंग के समय मैं भी खुद उसके सेक्सुएल बिहेवियर का शिकार हुई थी। वह कई लड़कियों पर ट्राय मार चुका है... आप समझ सकते हैं, कि मेरा मतलब क्या है?'

'असहज स्थिति बन जाती थी'

'असहज स्थिति बन जाती थी'

शीतल ने आगे कहा कि उसने मुझे ना केवल गलत तरीके से छुआ था, बल्कि वो अक्सर कई तरह के आपत्तिजनक डबल मीनिंग शब्दों का भी इस्तेमाल करता था। अभिनेत्री ने कहा कि सिद्धार्थ के ऐसे व्यवहार के कारण सेट पर एक अजीब तरह की स्थित बन जाती थी। हालांकि इंडस्ट्री में नई होने के कारण वह ज्यादा कुछ नहीं कर सकीं। बता दें शीतल बालिका बधू में गहना के किरदार में दिखाई दी थीं। जबकि सिद्धार्थ ने इस शो में शिव की भूमिका निभाई थी।

उत्तराखंड: कांग्रेस मुख्यालय में चाय पिलाता है पति, अब पत्नी ने चुनाव जीता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+