Bigg Boss 14: विकास का अर्शी पर सनसनीखेज आरोप- उसके फोन में रिकॉर्डिंग,मुझे कर रही ब्लैकमेल
Bigg Boss 14 Update: बिग बॉस 14 में विकास गुप्ता और अर्शी खान के बीच शुरुआत से ही तल्खी देखने को मिल रही हैं। लगातार दोनों एक दूसरे पर कई तरह के आरोप भी लगाते रहे हैं। अब विकास ने अर्शी पर खुद को ब्लैकमेल करने का इल्जाम लगाया है। मंगलवार के एपिसोड में विकास ने कहा कि अर्शी ने घर के बाहर उनको ब्लैकमेल किया है।

अर्शी ने कहा- मेरे पास रिकॉर्डिंग है
विकास ने कहा है कि अर्शी अपने पास कुछ रिकॉर्डिंग होने की बात कहते हुए उनको ब्लैकमे कर रही हैं। विकास के एक फैन ने मंगलवार रात एक वीडियो शेयर किया, जिससे यह साबित हो सके कि अर्शी ने विकास को ब्लैकमेल कर रही है। इसमें अर्शी कह रही हैं, मेरे पास प्रूफ है, मैं थोडा सा चलूंगी। आप थोडा सा सुनिएगा। मेरे पास उससे पहले की भी रिकॉर्डिंग है।

अर्शी ने सुनाई विकास की मां की रिकॉर्डिंग
अर्शी अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्डिंग सुनाती हैं। जिसमें एक महिला कह रही हैं- की आवाज यह कहते हुए सुनी जाती है, प्रोपर्टी की लड़ाईयां होने लगी हैं। विकास ने तो कह दिया कि अपने हिस्से की प्रोपर्टी बेचकर इलाज करा लो। इसके बाद अर्शी कहती हैं कि ये विकास की मां की आवाज है। विकास मेरे पास और भी रिकॉर्डिंग हैं कि कैसे तुम मां को परेशान कर रहे हो।
विकास ने इसको लेकर कहा कि मुझे इस तरह से ब्लैकमेल किया जा रहा है। विकास ने कहा कि मुझे कहा जा रहा है कि मां के इलाज को मैंने पैसे नहीं दिए। हकीकत ये है कि मुझे अपना घर बेचना था और जब मैंने अपनी मां को इस बारे में बात करने के लिए कॉल की थी। तब मैंने उनसे कहा था कि मैं टूट गया हूं और उनके इलाज का खर्च नहीं उठा सकता। मैंने उनसे देहरादून में अपना घर बेचने के लिए कहा था। मेरे पास कोई अन्य विकल्प नहीं था।

अर्शी खान ने दी सफाई
एपिसोड के बाद, अर्शी की टीम ने अपने हैंडल से यह कहते हुए ट्वीट किया, अर्शी का चुप रहना ही सही है। कम से कम अब जनता को पता है कि कौन अपने परिवार के मामलों को टीवी पर लाना चाहता है। अर्शी खान सुबह 5 बजे भी विकास की परेशानियों पर बात करती थीं। जब उनकी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं था। अर्शी की टीम की ओर से #मेंटलहेल्थअवेयरनेस के साथ ये ट्वीट किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications