Bigg Boss 14: जैस्मीन के बाद रातों-रात शो से आउट हुआ ये कंटेस्टेंट, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप
Bigg Boss 14: जैस्मीन के बाद रातों-रात शो से आउट हुआ ये कंटेस्टेंट, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप
Vikas Gupta is Out of Bigg Boss 14: बिग बॉस-14 से हाल ही में जैस्मीन भसीन घर से आउट हो गई हैं। जैस्मीन के घर से बाहर होते ही शो से एक और कंटेस्टेंट बाहर हो गए हैं। बिग बॉस के बारे में लेटेस्टे अपडेट देने वाले 'बिग बॉस खबरी' इंस्टाग्राम हैंडल ने दावा किया है कि विकास गुप्ता रातोंरात बिग बॉस के घर से बाहर हो गए हैं। द खबरी' के मुताबिक, विकास गुप्ता की तबीयत खराब होने के कारण उन्हे घर से बाहर किया गया है। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया है कि तबीयत सही होने के बाद विकास गुप्ता घर में वापस आएंगे या नहीं।

पिछले कई दिनों से विकास गुप्ता की तबीयत खराब थी और दवाइयों पर थे। इस बात की कोई पुष्टी नहीं हुई है कि विकास गुप्ता शो में एंटर कर पाएंगे या नहीं, अगर विकास शो में वापस आते भी हैं तो कोरोना की वजह से उन्हें पहले 14 दिनों का क्वॉरंटीन होना पड़ेगा। इसलिए कहा जा रहा है कि अब विकास गुप्ता के शो में वापसी के आसार कम ही हैं।
बता दें कि इससे पहले भी विकास गुप्ता बिग बॉस 14 से बाहर हो चुके हैं। शो की कंटेस्टेंट अर्शी खान के साथ लड़ाई के दौरान विकास गुप्ता ने उन्हें स्विमिंग पूल में धक्का दे गिया था। जिसके बाद बिग बॉस ने घर के नियमों को तोड़ने के लिए विकास गुप्ता को घर से आउट कर दिया था। हालांकि कुछ दिनों बाद विकास की शो में एंट्री हो गई थी।
हाल ही में शो के फैमिली वीक एपिसोड में अभिनेत्री रश्मि देसाई विकास गुप्ता से मिलने आई थीं। इस दौरान रश्मि ने विकास को पर्सनल लेवल पर परेशान करने के लिए अली गोनी और अर्शी को सुनाया था। असल में अली ने शो में कई बार दावा किया है कि विकास गुप्ता ने इंडस्ट्री में उनका काम रोकने की कोशिश थी। अली ने ये भी आरोप लगाया था कि विकास में उनके और जैस्मीम के बारे में गलत अफवाह फैलाई थी।












Click it and Unblock the Notifications