Bigg Boss 14: विकास गुप्ता के फैंस को बड़ा झटका, बिना नॉमिनेशन शो से किए गए बाहर!

नई दिल्ली। टीवी के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 14वें सीजन में दर्शकों को हर हफ्ते नया सर्प्राइज देखने को मिल रहा है। पिछले सप्ताह ऐसी खबरें थीं कि बिग बॉस का फिनाले आने वाला है, जिसके लिए घर के सदस्यों के बीच कई तरह के टास्क भी खेले गए। हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट ने घर में एंट्री लेकर दर्शकों को एक बार फिर हैरत में डाल दिया। इस बीच अब ऐसी भी खबरें आई हैं कि जिस तरह इन एक्स कंटेस्टेंट की घर में एंट्री हुई थी उसी तरह ही अब वह बिग बॉस हाउस से बाहर भी जाने वाले हैं।

विकास गुप्ता के फैंस के लिए बड़ा झटका

विकास गुप्ता के फैंस के लिए बड़ा झटका

इनमें सबसे पहला नंबर बिग बॉस के मास्टरमाइंड कहे जाने वाले विकास गुप्ता का है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही विकास गुप्ता बिग बॉस का घर छोड़ने वाले हैं, उन्हें एविक्शन की प्रक्रिया से घर से बाहर किया जाएगा। विकास के इस तरह घर से आउट होने की वजह का ठीक-ठीक खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन कहा जा रहा है कि उनके बर्ताव के चलते ऐसा किया जा रहा है। विकास गुप्ता के बिग बॉस हाउस से जाने की खबरों ने उनके फैंस को दुखी कर दिया है।

इस वजह से शो से हुए बाहर

इस वजह से शो से हुए बाहर

रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस 14 में वाइल्ड कार्ड से एंट्री लेने वाले एक्स कंटेस्टेंट विकास गुप्ता का बर्ताव दूसरे कंटेस्टेंट के लिए अच्छा नहीं है। ऐसे में उनका एविक्शन किसी नॉमिनेशन की प्रक्रिया के तहत नहीं बल्कि शॉकिंग किया गया है। कहा जा रहा है कि आने वाले एपिसोड में विकास गुप्ता घर में नहीं दिखाई देंगे, उन्होंने अर्शी खान को स्व‍िमिंग पूल में धक्का दिया था जिसके चलते विकास गुप्ता शो से बाहर हो चुके हैं।

अर्शी खान के लिए विकास का अग्रेसिव नेचर

अर्शी खान के लिए विकास का अग्रेसिव नेचर

अर्शी खान के साथ उनके इस अग्रेसिव नेचर को देखते हुए बिग बॉस ने विकास गुप्ता को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस खबर से विकास के फैंस को काफी धक्का पहुंचा है। कई रिपोर्ट्स का कहना है कि शो में अब तक विकास गुप्ता ने अर्शी के बर्ताव पर संयम से काम लिया है, लेकिन अर्शी उन्हें बार-बार किसी ना किसी बात पर ऊंगली करती रहती थीं। हालांकि विकास ने अर्शी को शांतिपूर्ण तरीके से जवाब दिया।

बिग बॉस 11, 12, 13 में नजर आ चुके हैं विकास

बिग बॉस 11, 12, 13 में नजर आ चुके हैं विकास

ऐसे में अर्शी के खिलाफ अचानक उनका ऐसा बर्ताव और शो से बाहर निकाला जाना विकास गुप्ता के फैंस के लिए शॉकिंग है। बता दें कि विकास गुप्ता बिग बॉस सीजन 11 के सेकेंड रनर-अप रहे थे। उन्होंने सीजन 11 का तमगा भले ही नहीं जीता लेकिन अपने माइंड गेम की वजह ससे फाइनल तक पहुंचने के चलते उन्हें बिग बॉस का मास्टरमाइंड कहा जाने लगा। विकास गुप्ता बिग बॉस के सीजन 12 और 13 में भी गेस्ट के तौर पर नजर आ चुके हैं। अब वह बिग बॉस 14 में विकास कंटेस्टेंट बनकर आए थे।

यह भी पढ़ें: बिग बॉस फेम सिद्धार्थ शुक्ला का वीडियो वायरल, एक्टर ने युवक पर लगाया, चाकू से हमले का आरोप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+