बिग बॉस फेम सिद्धार्थ शुक्ला का वीडियो वायरल, एक्टर ने युवक पर लगाया, चाकू से हमले का आरोप
नई दिल्ली। टीवी स्टार और बिग बॉस फेम सिद्धार्थ शुक्ला आजकल नए विवाद में घिर गए हैं। सिद्धार्ध शुक्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे देखा जा सकता है कि अपने जन्मदिन की रात में सिद्धार्ध सड़क पर एक व्यक्ति से बहस कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह मोबाइल से वीडियो बना रहा है और सिद्धार्थ कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे हैं। वीडियो में व्यक्ति कहता है कि सिद्धार्थ शुक्ला नशे में गाड़ी चला रहे हैं। यही नहीं व्यक्ति आरोप लगाता है कि एक्टर अपनी कार से किसी को टक्कर मार रहे हैं।

गरीब को मारने का आरोप
वीडियो में व्यक्ति कहता है कि आपने बेवजह गरीब को मारा ना सर। अभी बात क्यों पलट रहे हो, अभी आप बात मत पलटो। इसपर सिद्धार्थ अपना दांया हाथ कार के शीशे से निकालते हैं और कहते हैं उसने मुझे चाकू दिखाया। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला इस शनिवार को 40 साल के हो गए और ट्विटर पर अपनी उम्र को लेकर मजाक किया। रिपोर्ट के अनुसार सिद्धार्थ शुक्ला ने इस मामले में पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।

काफी गुस्से में सिद्धार्थ
सोशल मीडिया पर द खबरी नाम के सोशल मीडिया हैंडल से सिद्धार्थ शुक्ला का वीडियो साझा किया गया है जिसमे देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ काफी गुस्से में हैं। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोग कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग जहां सिद्धार्थ शुक्ला का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस में नजर आए थे, इस शो में उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी।

मजाक में किया ट्वीट
सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने जन्मदिन के मौके पर एक ट्वीट करके लिखा अब मैं आधिकारिक रूप से 40 साल का, लेकिन अभी भी मैं बुड्ढा नहीं हूं, प्लीज इसे मजाक के तौर पर लें। एक अन्य ट्वीट करके उन्होंने अपने दोस्तों, फैंस और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया। आप सभी का शुक्रिया जिन्होंने मेरे जन्मदिन को खास और यादगार बनाया, मैं आपके प्यार की तारीफ करता हूं, आप लोग मेरी दुनिया हैं। आप सभी को मेरा प्यार।












Click it and Unblock the Notifications