BIGG BOSS 14: सलमान खान को बहुत अच्छी लगती है ये कंटेस्टेंट, बताया 'TV की कैटरीना कैफ'

नई दिल्ली। इन दिनों बिग बॉस 14 (BIGG BOSS 14) का जादू दर्शकों को सिर चढ़कर बोल रहा है। शो के सीनियर्स कंटेस्टेंट के जाने के बाद अब बिग बॉस हाउस में रोज नया-नया पंगा देखने को मिल रहा है। सप्ताह में हर दिन घर में कुछ ना कुछ खिचड़ी पकती रहती है लेकिन वीकेंड के वार में सलमान खान के आगे सीन कुछ और ही होता है। वीकेंड का वार कुछ बिग बॉस कंटेस्टेंट के लिए बहुत खराब होता है तो वहीं, कुछ लोगों को सलमान खान की तारीफ सुनने का भी मौका मिलता है।

वीकेंड का वार में सलमान ने की कंटेस्टेंट की खींचाई

वीकेंड का वार में सलमान ने की कंटेस्टेंट की खींचाई

बीते शनिवार यानी 24 अक्टूबर की रात प्रसारित हुए वीकेंड का वार में सलमान खाने ने कुछ कंटेस्टेंट की जमकर खींचाई की। शो के दौरान बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने जैस्मीन भसीन के साथ कुछ ऐसा मजाक किया जिसके बाद ये एपिसोड सुर्खियों में आ गया है। सलमान खान ने मजाक-मजाक में जैस्मीन को 'टेलीविजन की कैटरीना कैफ' बता दिया। दरअसल, जैस्मीन को बिग बॉस हाउस की सबसे इनोसेंट कंटेस्टेंट माना जाता है, शनिवार को सलमान ने उनसे एक सवाल किया जिसका उन्होंने इनोसेंट जवाब दिया।

तुम मुझे इतनी अच्छी क्यों लगती हो

तुम मुझे इतनी अच्छी क्यों लगती हो

वीकेंड वार के एपिसोड में सलमान खाने एक एक करके सभी कंटेस्टेंट से सवाल-जवाब कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जैस्मीन से भी एक सवाल किया। सलमान खाने ने कहा, अब मुझे पता चला कि तुम मुझे इतनी अच्छी क्यों लगती हो, क्योंकि तुम टेलीविजन की कैटरीना कैफ हो। इस पर जवाब देते हुए जैस्मीन ने कहा, आपको ऐसा किसने बोली, क्या आप सीरियस हैं? इसके बाद सलमान खान ने जैस्मीन के खेल की तारीफ भी की।

जैस्मीन का क्रश हैं सलमान खान

जैस्मीन का क्रश हैं सलमान खान

सलमान के मुंह से अपनी तारीफ सुनने के बाद जैस्मीन भी कहां पीछे रहने वाली थीं, उन्होंने ही बातों-बातों में सलमान को अपना क्रश बता दिया। जैस्मीन ने कहा, 'धन्यावाद, आप पर मेरा बहुत क्रश है, जब आप ऐसा बोलते हैं तो मुझे कुछ-कुछ होता है।' इस बातचीत से बिग बॉस के घर का माहौल खुशमय हो गया, सभी कंटेस्टेंस हंसने लगे। बता दें कि सलमान खान ने कई बार जैस्मीन की तारीफ की है, एक बार उन्होंने कहा था कि जैस्मीन बनावटी यानी फेक नहीं हैं।

रूबीना ने सलमान खान पर लगाया अपमान करने का आरोप

रूबीना ने सलमान खान पर लगाया अपमान करने का आरोप

बता दें कि इससे पहले का वीकेंड का वार काफी विवादों में रहा था। सलमान खान पर एक बड़ा आरोप लगाता हुए रूबीना ने शो छोड़ने तक की बात कह दी थी। रूबीना ने कहा था कि सलमान खान ने उनके पति अभिनव शुक्ला को 'सामान' कहकर बुलाया था, जिसका उन्हें काफी बुरा लगा है, वो अपना तो अपमान बर्दाश्त कर सकती हैं लेकिन अपने पति का अनादर उनसे बर्दाश्त नहीं हो रहा है इसलिए वो अब शो को छोड़ना चाहती हैं।

विंदू दारा सिंह ने कर दी विनर की भविष्‍यवाणी

विंदू दारा सिंह ने कर दी विनर की भविष्‍यवाणी

बिग बॉस का 14वां सीजन शुरू हुए दो हफ्ते बीत चुके हैं। अब सारे प्रतिभागी अपने रंग में आ चुके हैं और घर के अंदर राजनीति शुरू हो चुकी है। इसी बीच बिग बॉस सीजन 3 के विनर रह चुके विंदू दारा सिंह ने वीनर को लेकर बड़ी बात कही है। आगे की बात करने से पहले आपको बता दें कि इस सीजन में साउथ एक्‍ट्रेस निक्‍की तम्‍बोली सभी प्रतिभागियों से आगे चल रही हैं। ऐसी उम्‍मीद जाहिर की जा रही है कि वो विजेता हो सकती हैं। विंदू ने कहा कि 'ऐजाज खान, रुबीना दिलाइक, पवित्रा पुनिया और निक्की तम्बोली अंत तक रहेंगे।

यह भी पढ़ें: BIGG BOSS: बिग बॉस के घर में रहना नहीं है आसान, जानिए अब तक कितने कंटेस्टेंट हुए घायल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+