Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bigg Boss 14: राखी सावंत का बना मजाक तो सलमान खान ने पूरे घर को सुनाया, कहा- राखी ने अकेले चलाया पूरा हफ्ता शो

Bigg Boss 14: राखी सावंत का बना मजाक तो सलमान खान ने पूरे घर को सुनाया, कहा- राखी ने अकेले चलाया पूरा हफ्ता शो

Bigg Boss 14: Salman Khan praises Rakhi Sawant: बिग बॉस 14 में शनिवार को दिखाए वीकेंड के वार में शो के होस्ट सलमान खान ने राखी सावंत की जमकर तारीफ की। सलमान खान ने कहा है कि राखी सावंत ने बीता ये पूरा हफ्ता शो को अकेले ही चलाया है और वो सबसे ज्यादा एंटरटेनिंग रही हैं। इसके साथ ही सलमान खान ने जैस्मीन भसीन सहित पूरे घरवालों पर राखी सावंत का मजाक बनाने के लिए जमकर सुनाया। जैस्मीन भसीन ने हाल ही में राखी सावंत को बत्तख जैसी दिखने वाली टोपी पीछे से पहनाई थी। जिसके बाद राखी सावंत को 'नोज इंजरी' हुआ। जिसका जैस्मीन भसीन ने पूरे हफ्ते मजाक बनाया है।

Salman Khan

सलमान खान ने जैस्मीन को लगाई फटकार

वीकेंड के वार में सबसे पहले सलमान खान ने न्यू ईयर की घरवालों और दर्शकों को बधाई दी। उसके बाद सलमा ने घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स से बातचीत की और जैस्मीन भसीन द्वारा राखी सावंत को चोट पहुंचाने वाले मुद्दे को उठाया। जैस्मीन भसीन को सलमान खान ने कहा कि उन्होंने एक हफ्ते जो हरकत की है वो टीवी पर बहुत ही खराब दिखा है। जैस्मीन की हर सफाई को सलमान खान ने खारिज कर दिया और कहा कि जैस्मीन ने जो भी किया है वो एक्सेप्ट करने के लायक नहीं है।

जैस्मीन ने मांगी राखी सावंत से माफी

सलमान खान को सफाई में जैस्मीन कहती हैं कि उन्हें लगा था कि राखी अपनी 'नोज इंजरी' का बहाना बना रही हैं, इसलिए मैंने उसका मजाक बनाया। सलमान खान ने इसपर कहा कि राखी अपनी 'नोज इंजरी' का कोई बहाना नहीं बना रही हैं, उन्हें सच में नाक में चोट लगी है। इसकी पुष्टी तीन डॉक्टरों ने कही है। डॉक्टरों ने राखी को ये भी कहा था कि वो हॉस्पिटल में रहकर आराम कर सकती हैं लेकिन राखी ने पेन किलर पर बिग बॉस में रहने का फैसला किया, वो बाकियों की तरह शो छोड़कर भागी नहीं। सलमान खान की बात को सुनने के बाद जैस्मीन भसीन ने राखी सावंत से माफी मांगी।

सलमान खान ने घरवालों की लगाई क्लास

सलमान खान ने भी कहा कि सिर्फ जैस्मीन भसीन ही नहीं बल्कि पूरे घरवालों ने राखी का मजाक बनाया है, जैसे कि वो इंसान नहीं है, किसी और ही दुनिया से आई हैं। सलमान खान ने ये भी कहा कि आप सेलेब्रिटियों की ऐसी सोट टीवी पर लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं की जा रही है।

सलमान खान ने कहा कि आप लोगों को क्या पता है कि राखी सावंत ने क्या-क्या अपनी जिंदगी में झेला है और किन-किन मुसीबतों का सामना किया है। सलमान खान ने कहा कि किसी को जज करने से पहले एक बार उसके बार में जान लेना चाहिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+