Bigg Boss 14: रूबीना दिलैक ने सलमान खान पर लगाया अपमान करने का आरोप, कहा-'शो छोड़ दूंगी'

नई दिल्ली। कलर्स का मशहूर शो 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) तमाम विवादों के बाद भी सुर्खियों में बना हुआ है, शो की प्रतियोगी रूबीना दिलैक ने कल ये कहकर सनसनी फैला दी कि वो शो को छोड़ना चाहती हैं क्योंकि वो शो के होस्ट सलमान खान से बहुत ज्यादा खफा हैं। रूबीना ने कहा कि सलमान खान ने उनके पति अभिनव शुक्ला को 'सामान' कहकर बुलाया था, जिसका उन्हें काफी बुरा लगा है, वो अपना तो अपमान बर्दाश्त कर सकती हैं लेकिन अपने पति का अनादर उनसे बर्दाश्त नहीं हो रहा है इसलिए वो अब शो को छोड़ना चाहती हैं।

Recommended Video

    Bigg Boss 14: Salman Khan पर Rubina Dilaik ने लगाया आरोप, कहा- छोड़ देंगी शो | वनइंडिया हिंदी
    'सलमान खान की बात एकदम से चुभ गई'

    'सलमान खान की बात एकदम से चुभ गई'

    रूबीना ने अपनी ये बात तब कही जब रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) को 'बिग बॉस' ने कन्फेशन रूम में बुलाया था, जहां उनसे बिग बॉस ने जब पूछा कि क्या वो अपने मन की बातें शेयर करना चाहती हैं, जिस पर रुबिना खुद को रोक नहीं पाईं और भावुक होकर बोलीं की कल की सलमान खान की बात एकदम से चुभ गई, जब उन्होंने मेरे पति के लिए मुझसे बोला कि ये सामान आप लेकर आई हैं अपने साथ, वो कैसे मेरे पति के लिए इस तरह के शब्द प्रयोग कर सकते हैं, मैं म्युचुअल रिस्पेक्ट में विश्वास रखती हूं।

    अब मैं ये घर छोड़कर जाना चाहती हूं: दिलैक

    अब मैं ये घर छोड़कर जाना चाहती हूं: दिलैक

    मुझे यहां इज्जत नहीं मिल रही है इसलिए मैं यहां रह नहीं सकती इसलिए अब मैं ये घर छोड़कर जाना चाहती हूं, हालांकि बिग बॉस ने रुबीना दिलैक को समझाने की कोशिश की लेकिन जब वो कुछ सुनने को तैयार नहीं हुईं तो बिग बॉस ने उनके पति अभिनव को भी कन्फेशन रूम में बुलाया और दोनों को समझाने की कोशिश की।

    सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए सलमान खान

    सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए सलमान खान

    जिसके बाद रूबीना ने कहा कि वो आने वाले वीकेंड के वार में सलमान से बात करेंगी, यहां आपको बता दें कि सलमान ने जब रूबीना को घर से निकलने को कहा था तो सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने ट्रोल करने की कोशिश की थी और रूबीना के समर्थन में आवाज उठाई थी।

    टीवी की 'छोटी बहू' के नाम से मशहूर हैं रूबीना दिलैक

    टीवी की 'छोटी बहू' के नाम से मशहूर हैं रूबीना दिलैक

    टीवी की 'छोटी बहू' ( शो) के नाम से मशहूर रूबीना दिलैक छोटे पर्दे का बड़ा नाम हैं, मूल रूप से हिमाचल की रहने वाली रुबीना दिलैक ने साल 2006 में 'मिस शिमला' और 'मिस नॉर्थ इंडिया पेजेंट (2008) सहित कई सौंदर्य प्रतियोगिता जीती हैं। उनका 'शक्ति-एक एहसास' भी काफी लोकप्रिय शो था, जबकि मूल रूप से पंजाबी अभिनव शुक्ला एक पॉप्युलर मॉडल और टीवी स्टार हैं। वह कई टीवी शोज और फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।अभिनव शुक्ला ने 23 जुलाई 2017 में भाई के साथ लद्दाख की सबसे ऊंची पहाड़ी स्टोक कांगरी (Stok Kangri) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी, अभिनव और रूबीना लगभग साढ़े चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 21 जून 2018 में शादी के बंधन में बंध गए थे।

    यह पढ़ें: Bigg Boss : अनूप जलोटा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'अगर 35 साल का होता, तो भी नहीं करता जसलीन से शादी'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+