Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अनूप जलोटा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'अगर 35 साल का होता, तो भी नहीं करता जसलीन से शादी'

नई दिल्ली। एक बार फिर से भजन सम्राट अनूप जलोटा और मॉडल-सिंगर जसलीन के बारे में बातें हो रही हैं, दोनों की एक तस्वीर वायरल होने के बाद इस बात की चर्चा गर्म है कि अनूप जलोटा ने अपने से 37 साल छोटी शिष्या जसलीन मथारू से चौथी शादी कर ली है लेकिन अब इन अफवाओं पर खुद अनूप जलोटा ने बयान देकर लोगों का मुंह बंद कर दिया है। ETimes से बात करते हुए अनूप जलोटा ने सारे कयासों पर विराम लगाते हुए इस तरह की बातें करने वालों को जमकर खरी-खोटी सुनाई है।

Recommended Video

    Jasleen Matharu संग शादी को लेकर बोले Anup Jalota - छोटा होता तो भी नहीं करता शादी | वनइंडिया हिंदी
    'वो बेहद ग्लैमरस और हम ठहरे धोती-कुर्ता वाले'

    'वो बेहद ग्लैमरस और हम ठहरे धोती-कुर्ता वाले'

    अनूप जलोटा ने कहा कि लोग कुछ भी सोच लेते हैं, मेरे और जसलीन के बीच में सिर्फ शिष्य और गुरू का रिश्ता है, उसके अलावा कुछ और नहीं, अरे आज मेरी उम्र जो भी है, उसकी तो बात ही मत कीजिए, अगर मैं 35 साल का भी होता ना तो भी मैं जसलीन से शादी नहीं करता, उनका मॉर्डन और ग्लैमरस ड्रेसिंग सेंस मेरे परिवार में नहीं चलता।

    'वो मेरी स्टूडेंट है'.... नाम की फिल्म में काम कर रहा हूं

    'वो मेरी स्टूडेंट है'.... नाम की फिल्म में काम कर रहा हूं

    हालांकि अनूप जलोटा ने अपनी बात को क्लीयर करते हुए कहा कि मैं यहां उनके ड्रेसिंग सेंस को जज नहीं कर रहा और ना ही बुरा भला कह रहा हूं, मैं बस यही कहना चाहता हूं कि मेर परिवार वाले ये सब पसंद नहीं करते, हम तो धोती-कुर्ता पहनकर भजन गाने वाले लोग हैं, हमें यह सब नहीं भाता। अनूप जलोटा ने कहा कि हम एक साथ एक फिल्म में काम कर रहे हैं, जिसमें मैं जसलीन के पिता के रोल में हूं, वायरल तस्वीर उसी फिल्म की है, फिल्म का नाम है 'वो मेरी स्टूडेंट है'।

     'बिग-बॉस 12' लवपार्टनर के रूप में नजर आए थे

    'बिग-बॉस 12' लवपार्टनर के रूप में नजर आए थे

    अनूप जलोटा ने कहा कि फोटो के वायरल होने के बाद कई लोगों ने मुझे बधाई दी। मैं उन्हें कहता कि आपको भी मुबारक हो। अब उनसे मैं और क्या कहता जो ऐसे फोटोज पर विश्वास कर लेते हैं। सच कहूं तो जसलीन मेरी बेटी जैसी है, ऐसे में इस तरह की बातें कैसे सोची जा सकती हैं। फिलहाल आज अनूप जलोटा ये बात कह रहे हैं, जबकि ये और जसलीन खुद ही 'बिग-बॉस 12' लवपार्टनर के रूप में एंट्री मारे थे, तब दोनों को लेकर काफी बवाल मचा था, यहां तक कि जसलीन के पिता ने भी कैमरे पर कहा था कि ये सब उनके लिए काफी सदमा देने वाला है।

    'हमारा रिश्ता आध्यात्मिक है, जिस्मानी नहीं'

    'हमारा रिश्ता आध्यात्मिक है, जिस्मानी नहीं'

    जब शो से आउट होने के बाद दोनों ही सितारों ने इस बात से इनकार कर दिया कि वो दोनों प्रेमी-प्रेमिका हैं, दोनों ने कहा कि वो गुरू और शिष्य हैं, उनका रिश्ता आध्यात्मिक है, जिस्मानी नहीं, ये सबकुछ बिग बॉस का एक पब्लिसिटी स्टंट था, जिसके बाद भी सोशल मीडिया पर लोगों ने दोनों को काफी खरी-खोटी सुनाई थी और कहा था कि चीप पब्लिसिटी बंद होनी चाहिए, यहां आपको बता दें कि दोनों की इस वक्त जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं ना, उसमें भी वो दोनों पिता-पुत्री की जगह दुल्हा-दुल्हन लग रहे हैं, इसी वजह से दोनों की शादी की बातें सोशल मीडिया पर हो रही थीं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+