Bigg Boss 14: राखी सावंत का खुलासा, मेरा पति पहले से शादीशुदा है, ये भी बताया कि दोस्त ने किया था शोषण
Bigg Boss 14: राखी सावंत का खुलासा, मेरा पति पहले से शादीशुदा है, ये भी बताया कि दोस्त ने किया था शोषण
Bigg Boss 14 Rakhi Sawant Update News:बिग बॉस 14 में राखी सावंत आए दिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर चौंकाने वाले खुलासे करती रहती हैं। बिग बॉस-14 में राखी सावंत ने अपनी शादी और पति रितेश को लेकर कई खुलासे किए हैं। हाल ही में शो में राखी सावंत ने एक बड़ा खुलास करते हुए कहा कि उनके पति रितेश पहले से शादीशुदा हैं और एक बच्चे के पिता भी हैं। राखी ने ये बात शो के कंटेस्टेंट राहुल वैद्य को रोते हुए घर के बाथरूम एरिया में सुनाई। राखी ने इस दौराना दावा किया कि उनकी मां की तबीयत इसी वजह से खराब हुई है। वो हमेशा ये सोचते रहती हैं कि रितेश पहले से शादीशुदा है और बच्चे का बाप भी। राखी सांवत ने शो में ये भी खुलासा किया है कि उनके एक दोस्त ने उनका शारीरिक शोषण किया था।

मुझे तो पता भी नहीं था कि रितेश पहले से शादीशुदा है- राखी सावंत
कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बुधवार (03 फरवरी) को एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में राखी सावंत जोर-जोर से रोती दिख रही थीं और राहुल वैद्य को कह रही थीं कि उनका पति रितेश पहले से शादीशुदा है। वीडियो में राखी कहती हैं,''... कुछ नहीं होगा। मेरा पति शादीशुदा है उसका एक बच्चा भी है। जिसपर राहुल कहते हैं...क्या बात कर रही हो? राखी जवाब देती हैं- उसका एक बच्चा है, मेरा तो बच्चा भी नहीं है। उसने मुझे बताया नहीं कि वो शादीशुदा है।''

'मैंने शादी कितनी उमंग से की थी'
वीडियो में राखी सावंत आगे रोते हुए कहती हैं, '' मैंने शादी बड़ी खुशी और उमंग से की थी। मैंने उसको अपनी आंखों और दिल में बसाया। पर मैं भी एक इंसान हूं, मुझे मेरा हसबैंड पूरा मेरे साथ चाहिए। मैं बांट नहीं सकती लेकिन मैं क्या करूं मेरी मां इसलिए बीमार हो गई सोचते-सोचते। मैं हर किसी से लड़ सकती हूं, लेकिन इससे कैसे लडूं, मैं कितना दर्द झेलूं।''

राखी के भाई ने कही ये बात
राखी सावंत के खुलासा पर भाई राकेश ने कहा, ''रितेश (राखी का पति) पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता भी हूं...ये सुनकर मैं हैरान हो गया गूं। मुझे और मेरी मां को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।'' हालांकि शो में राखी सावंत ने दावा किया है कि रितेश के पहले से शादीशुदा होने की बात सोच-सोचकर ही उनकी मां बीमार हो गई हैं।

राखी ने दोस्त पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप
एक एपिसोड में राखी सावंत ने खुलासा किया है कि उनके एक दोस्त ने उनका शारीरिक शोषण किया है। राहुल वैद्द के साथ एक किस्सा शेयर करते हुए राखी ने कहा, मैं उस वक्त इंडस्ट्री में नई थी। मां को पहली बार हार्ट अटैक आया था। उस वक्त बहुत सारे पैसों की जरूरत थी। मैंने अपने एक दोस्त से मदद मांगी। दोस्त पैसे देने के लिए तैयार हो गया और कहा मुझसे कल मिलो।

'...वो मुझे कार से फेंककर चला गया'
मैं अगल दिन मैं जब उससे मिलने गई तो उसने मुझे अपी कार में बिठाया और लॉक किया। मुझे वो कार खोलनी भी नहीं आती थी। उसने मुझसे कहा राखी पैसों के बदले तू मुझे क्या देगी। मुझे तो उस वक्त इतनी अक्ल भी नहीं थी, मुझे कुछ समझ में नहीं आया। उसने कहा, एक काम कर अपना टॉप उतार दे। उसने पी रखी थी और मैं चीखना-चिल्लाना चाहती थी। फिर वो मुझे कार से फेंककर चला गया।''

राखी सावंत ने अभिनव शुक्ला को कहा ठरकी
राखी सावंत बिग बॉस-14 में अभिनव शुक्ला को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। राखी ने शो में एंट्री के कुछ दिनों बाद ही कहा था कि वो अभिनव शुक्ला से प्यार करती हैं। लेकिन पिछले कुछ हफ्तों से राखी और अभिनव में अनबन चल रही है। जो पिछले वीकेंड के वार में भी देखने को मिला। गुरुवार (04 फरवरी) को कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में राखी सावंत अभिनव शुक्ला को कह रही हैं- तुम ठरकी हो...।
अभिनव शुक्ला ने गुस्से में राखी सावंत को जवाब देते हुए कहा, यही तेरी गंदगी है राखी। जिसपर राखी कहती हैं- मेरे को गंध मत बोल। पति अभिनव शुक्ला को ठरकी बुलाए जाने से पत्नी रुबीना दिलैक गुस्से में राखी सांवत के ऊपर बाल्टी से पानी भरकर फेंक देती हैं। जिसके बाद रुबीना दिलैक राखी सावंत को बदतमीज औरत भी कहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications