Bigg Boss 14: रुबीना के पति पर फिदा Rakhi Sawant, कभी ब्वॉयफ्रेंड को कैमरे के सामने मारा था थप्पड़

Rakhi Sawant ex-boyfriend Abhishek Awasthi: टेलीविजन का मशहूर शो बिग बॉस 14 (Bigg Boss season 14) में इन दिनों राखी सावंत (Rakhi Sawant) काफी सुर्खियों में हैं। वह रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) के पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के प्यार में पड़ गई हैं, और उन्हें इम्प्रेस करने के लिए अलग-अलग तरह के हथकंडे अपना रही हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को ही पता है कि अभिनव के प्यार में पागल हो चुकीं राखी सावंत कभी अपने पूर्व ब्वॉयफ्रेंड को कैमरे के सामने थप्पड़ भी मार चुकी हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं राखी के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड अभ‍िषेक अवस्थी (Abhishek Awasthi) की, जिन्हें थप्पड़ मारने को लेकर राखी काफी सुर्ख‍ियां बटोर चुकी हैं।

अभिनव शुक्ला पर फिदा राखी सावंत

अभिनव शुक्ला पर फिदा राखी सावंत

आपको बता दें कि राखी सावंत और कंट्रोवर्सी का पुराना नाता है, कई बार वह अपने एक्शन को लेकर विवादों में रह चुकी हैं। बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में चैलेंजर बनकर आईं राखी सावंत अपने अजीबोगरीब बर्ताव से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही हैं। राखी सावंत के एंटरटेनमेंट को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। बिग बॉस हाउस में इन दिनों राखी सावंत, अभिनव शुक्ला पर फिदा हैं। हाल ही में उन्होंने अभिनव के लिए अपने पूरे शरीर में उनका नाम लिखवा लिया था।

'राखी का स्वयंवर' में हुई मुलाकात

'राखी का स्वयंवर' में हुई मुलाकात

वैसे तो राखी सवांत के लाखों दीवाने हैं लेकिन कुछ साल पहले वह एक्टर अभ‍िषेक अवस्थी को डेट कर रही थीं। राखी और अभ‍िषेक की मुलाकात रियलिटी शो 'राखी का स्वयंवर' में हुआ था। इसके बाद दोनों ने सगाई भी की लेकिन शो खत्म होने के कुछ दिन बाद इस कपल के बीच कड़वाहट की खबरें सामने आने लगीं। राखी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड अभिषेक से पूरी तरह बात करनी बंद कर दी थी।

मीडिया को लेकर राखी को मनाने पहुंचे थे अभिषेक

मीडिया को लेकर राखी को मनाने पहुंचे थे अभिषेक

इस दौरान राखी के मनाने के लिए अभिषेक ने मीडिया का सहारा लिया, लेकिन राखी ने उनके साथ जो किया उसे वह कभी नहीं भूल पाए। अभिषेक मीडिया के कैमरों के सामने वैलेन्टाइन्स डे के दिन राखी सावंत के घर फूलों का गुलदस्ता लिए पहुंच गए। जब राखी सावंत ने दरवाजा खोला तो वह अभिषेक को देखकर हैरान रह गईं। अभिषेक अपने घुटनों पर बैठकर उन्हें मनाने की कोशिश करने लगे, तभी राखी सावंत ने उन्हें थप्पड़ मार दिया।

अभिषेक को मारे तीन थप्पड़

अभिषेक को मारे तीन थप्पड़

अभिषेक अवस्थी से राखी इस कदर गुस्सा थीं कि उन्होंने कैमरे के सामने ही अपने ब्वॉयफ्रेंड को दो-तीन थप्पड़ मार दिए। हालांकि अभिषेक ने हार नहीं मानी और वह राखी को मनाने में लगे रहे, इस बीच राखी ने भी उन्हें माफ कर दिया और मान गईं। थप्पड़ मारने वाला राखी का यह मामला काफी दिनों तक सुर्ख‍ियों में बना रहा। आपको बता दें कि राखी और अभ‍िषेक साल 2006 में रिलेशनश‍िप में थे. इस दौरान उन्होंने 'नच बल‍िए' और 'पति-पत्नी और वो' में भी पार्टीस‍िपेट किया था। हालांकि राखी से अलग होने के बाद अभिषेक ने अंक‍िता गोस्वामी से शादी कर ली।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 14: रुबीना-अभिनव के बीच आने पर उड़ा राखी सावंत का मजाक, सामने आया Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+