Bigg Boss 14: राहुल वैद्य ने खोला राज, इस एक्ट्रेस से करते हैं प्यार, ऐसे किया शादी के लिए प्रपोज, देखिए VIDEO
मुंबई। टीवी रिएलटी शो बिग बॉस 14 में रोज कुछ न कुछ खास हो रहा है। कंटेस्टेंट्स कभी लड़ते हैं तो कभी एक दूसरे के लिए साजिश रचते हैं। इस बीच शो के कंटेस्टेंट और सिंगर राहुल वैद्य ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने बिग बॉस के घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट के सामने उस शख्स का खुलासा किया जिसे वह बहुत प्यार करते हैं। राहुल वैद्य ने अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार को नेशनल टीवी पर शादी के लिए प्रपोज किया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस राहुल के प्रपोजल के तरीके को काफी पसंद कर रहे हैं।

कलर्स चैनल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया एपिसोड प्रोमो
कलर्स चैनल ने सोशल मीडिया पर आज के एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। इसमें राहुल सभी घरवालों के सामने खड़े हैं और कहते हैं, ''आज 11 नवंबर है। आज मेरे लिए बहुत ज्यादा स्पेशल दिन है, क्योंकि मेरी जिंदगी में एक ऐसी लड़की है, जिसको मैं पिछले 2 सालों से जानता हूं। इस घर में आने के बाद मुझे रिश्तों की अहमियत का अहसास हुआ। जब यहां किसी से झगड़ा होता था, मैं अंदर जाता था, अकेला महसूस करता था, तब मुझे उसकी बहुत ज्यादा याद आई।" राहुल ने आगे कहा कि उस लड़की का नाम दिशा परमार है।

11 नवंबर को दिशा का है बर्थडे, इसलिए ये दिन भी है खास
राहुल आगे कहते हैं, आज उसका बर्थडे है। मैंने उसके लिए अपनी टीशर्ट पर उसका नाम लिखा है। मैं मेरी तरफ से आज कुछ करना चाहता हूं।" इसके बाद राहुल अपने घुटनों के बल बैठ जाते हैं और हाथों में अंगूठी लेकर कैमरे के सामने कहते हैं, "क्या तुम मुझसे शादी करोगी? मैं तुम्हारे जवाब का इंतजार करूंगा।" राहुल ने अपनी टीशर्ट के पीछे भी 'मैरी मी?' लिखा था।
जानिए दिशा परमार के बारे में
दिशा परमार एक टीवी एक्ट्रेस हैं। छोटे पर्दे की ये मशहूर एक्ट्रेस आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 11 अक्टूबर 1992 को दिल्ली से हुआ था। दिशा ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। उन्होंने 17 साल की उम्र में टीवी शो प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया था। टीवी शो प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा में वह नकुल मेहता के साथ नजर आई थीं। शो के साथ ही दोनों रातों रात सनसनी बन गए थे, लेकिन जब यह शो खत्म हुआ तो दिशा ने तीन साल का ब्रेक लिया और 2017 में टीवी शो वो अपना सा के साथ वापसी कीं। फिलहाल दिशा बिग बॉस 14 में नजर आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications