Bigg Boss 14: रुबीना और अभिनव के रिश्ते पर पवित्रा की नजर, 'शुक्ला' को करना चाहती हैं डेट
नई दिल्ली। बिग बॉस (BIGG BOSS) के 14वें सीजन में इम्यूनिटी हासिल करने के लिए कंटेस्टेंट एक दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं। इस बीच रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला के रिश्ते पर घर की ही एक कंटेस्टेंट की नजर है। दरअसल, बिग बॉस के एक अनदेखे वीडियो में अभिनेत्री पवित्रा पूनिया ने अभिनव शुक्ला के साथ डेट पर जाने की इच्छा जाहिर की है। पवित्रा की इस बात पर रुबीना दिलैक का रिएक्शन भी सामने आया है जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे।

रुबीना और अभिनव शुक्ला के रिश्ते पर इस कंटेस्टेंट की नजर
बिग बॉस के घर में रिश्तों का टूटना और बनना कोई नई बात नहीं है, पिछले सभी सीजन में दर्शकों ने किसी ना किसी की जोड़ी बनते देखा है। लेकिन इस सीजन हो सकता है कि किसी का बना बनाया रिश्ता बिग बॉस के एक कंटेस्टेंट के चलते खराब हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक बीबी के घर में जैस्मिन ने रुबीना को बताया है कि पवित्रा, अभिनव संग डेट पर जाना चाहती हैं। इतना ही नहीं पवित्रा अभिनव को काफी समझदार मानती हैं।

पवित्रा को अच्छे लगते हैं अभिनव शुक्ला
जैस्मिन के मुताबिक पवित्रा को अभिनव बहुत पसंद है। पवित्रा को ऐसा लगता है कि वह अभिनव से बढ़िया ढंग से बातचीत कर सकती है। पवित्रा ने यहां तक कह दिया कि अगर अभिनव की शादी रुबीना से नहीं हुई होती तो वह जरूर उनको डेट करतीं। पवित्रा के इस कबूलनामे पर रुबीना का भी रिएक्शन आया है उन्होंने पवित्रा की इच्छाओं का आदर किया है।

रुबीना ने पवित्रा से कही ये बातें
रुबीना, पवित्रा से कहती हैं कि वह उनके पति अभिनव के साथ डेट पर जा सकती हैं। रुबीना ने तो यहां तक कह दिया कि उन्हें इस बात से कोई दिक्कत नहीं है। रुबीना, पवित्रा से जाकर कहती है कि उन्हें उनके पति के साथ डेट पर जाना चाहिए क्योंकि वह एक दिलचस्प व्यक्ति हैं। बता दें कि हाल ही में पवित्रा पूनिया, एजाज खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में आईं थी, हालांकि दोनों के बीच अंडरस्टैंडिंग जमी नहीं।

बिग बॉस के घर में रहना नहीं है आसान
बता दें कि बिग बॉस 14 में कुल 14 प्रतियोगियों ने भाग लिया है, हालांकि सारा गुरपाल को सीनियर्स के फैसले के चलते घर से जाना पड़ा है। बता दें कि बिग बॉस अपने घर में रहने वाले कंटेस्टेंट से हर तरह की चुनौती देते हैं। कई बार यह चुनौती कंटेस्टेंट को आपस में लड़ा भी देती है। आज हम आपको पिछले कुछ सीजन में घटी ऐसी ही घटनाओं के बार में बताने जा रहे हैं, जिसमें किसी टास्क को पूरा करने में कंटेस्टेंट को गंभीर चोटें भी खानी पड़ी हैं।
यह भी पढ़ें: BIGG BOSS: बिग बॉस के घर में रहना नहीं है आसान, जानिए अब तक कितने कंटेस्टेंट हुए घायल












Click it and Unblock the Notifications