Bigg Boss 14: सलमान खान ने बेवजह अभिनव और रुबीना दिलैक को किया टारगेट?, अभिनव शुक्ला ने दिया ये जवाब

Bigg Boss 14: सलमान खान ने बेवजह अभिनव और रुबीना दिलैक को किया टारगेट?, अभिनव शुक्ला ने दिया ये जवाब

Bigg Boss 14: Abhinav Shukla On Salman Khan: बिग बॉस-14 में अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक की एंट्री बतौर कपल हुई थी। बिग बॉस फिनाले के काफी करीब आकर अभिनव शुक्ला शो से एविक्ट हो चुके हैं और बिग बॉस से बाहर आ गए हैं। पूरे शो में अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक अपने प्यार और एक-दूसरे का हमेसा साथ देने के लिए चर्चा में रहें। लेकिन इसी के साथ अभिनव और रुबीना दोनों ज्यादातर वीकेंड का वार में शो के होस्ट सलमान खान के गुस्से का भी शिकार हुए हैं। शायद ही कोई ऐसा वीकेंड का वार रहा होगा जहां सलमान खान ने रुबीना दिलैक और अभिनव को सुनाया ना हो और उनकी आलोचना ना की हो। इस बात को लेकर दोनों पति-पत्नी काफी चर्चा में थे। कई बार सोशल मीडिया पर रुबीना और अभिनव इसको लेकर ट्रेंड में भी आए तो एक दो बार सलमान खान पर आरोप भी लगे कि वो बिना किसी बात के बेवजह रुबीना दिलैक और अभिनव की क्लास लगाते हैं? अब इस पूरे मामले पर अभिनव ने जवाब दिया है।

क्या सलमान खान ने बेवजह अभिनव और रुबीना दिलैक को किया टारगेट?

क्या सलमान खान ने बेवजह अभिनव और रुबीना दिलैक को किया टारगेट?

हाल ही में इंडिया फोरम को दिए इंटरव्यू के दौरान अभिनव शुक्ला से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि वह और रुबीना सलमान खान द्वारा बेवजह टारगेट किए गए? जवाब देते हुए अभिनव शुक्ला ने कहा, बिग बॉस 14 में मैंने सलमान खान की आलोचनाओं से सीखने की कोशिश की क्योंकि सलमान खान के दिल में सबके लिए भलाई थी।

अभिनव बोले, "देखिए, मैं कहूंगा कि यह पूरा शो सिर्फ और सिर्फ बोलने के बारे में है, इसलिए सभी तरह के विचारों का स्वागत है। मैं एक बात पर बहुत दृढ़ था कि खान साहब (सलमान खान) ने जो भी हमसे कहा या हमें समझाया, वो हमारी बेहतरी के लिए था। इसलिए मैंने इसमें टारगेट जैसा कुछ भी महसूस नहीं किया। जैसे अरे यार बूरा लग रहा है, इतना बूरा बोला।''

मैं हर वीकेंड का वार के बाद मजबूत होता गया- अभिनव शुक्ला

मैं हर वीकेंड का वार के बाद मजबूत होता गया- अभिनव शुक्ला

अभिनव शुक्ला ने कहा, ''मुझे बूरा नहीं लगा। मैं ऐसे वक्त यह सीखने की कोशिश करूंगा कि मैं इससे क्या हासिल कर सकता हूं। वह (सलमान खान) इस तरह से मार्गदर्शन करने की कोशिश कर रहे थे कि 'इससे बचें, ऐसा करें। मैंने बस वही किया जो एक समझदार आदमी करता। और जो नासमझ है, वो इन बातों को लेकर बैठ जाएगा। एक नासमझ आदमी इसे दिल से लगा लेता है और सोचता है कि यार इतना बूरा डांट दिया, अब मैं क्या करूं?''

अभिनव शुक्ला ने कहा, एक मूर्ख व्यक्ति आलोचनाओं को दिल से लगा लेता है और सोचता है कि उसे बहुत डांटा गया। मैं वास्तव में हर वीकेंड का वार के बाद मजबूत होता गया।

रुबीना के साथ तलाक की खबरों पर क्या बोले अभिनव?

रुबीना के साथ तलाक की खबरों पर क्या बोले अभिनव?

शो में रुबीना ने कहा था कि वो और अभिनव तलाक लेने वाले थे। इंटरव्यू के दौरान अभिनव ने इस पर कहा कि अब हमारा कोई तलाक नहीं होने वाला है, हम दोनों अपनी जिंदगी साथ में बिताएंगे। अभिनव ने कहा, अब सबकुछ ठीक है। तलाक नहीं होने वाला है। इस शो ने हमे और मजबूत बना दिया है। मुझे लगता है कि मैं रुबीना के साथ अपने आगे सारे मसलों को आसानी से सुलझा लूंगा।

बिग बॉस से बाहर आने के बाद अभिनव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपने फैन्स से अपील की थी कि वो रुबीना को दिल खोलकर वोट करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+