BB14: अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर एजाज खान का बड़ा खुलासा, Vikas Gupta से जुड़ा कनेक्शन

नई दिल्ली। Eijaz Khan and Vikas Gupta: टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 14 (Bigg Boss 14) में दर्शकों को एक के बाद एक नया सरप्राइज मिल रहा है। कुछ सप्ताह पहले फिनाले को लेकर चर्चा में आया शो एक बार फिर से कंटेस्टेंट्स से भर गया है। बीते एपिसोड में हरियाणा की बीजेपी नेता और एक्ट्रेस सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) ने बिग बॉस हाउस में एंट्री ली है। उनसे ठीक पहले अर्शी खान से विवाद के बाद शो से बाहर किए गए कंटेस्टेंट विकास गुप्ता (Vikas Gupta) की भी घर वापसी हुई है। इस बीच एजाज खान (Eijaz Khan) ने विकास गुप्ता को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

विकास ने बर्बाद की एजाज की जिंदगी

विकास ने बर्बाद की एजाज की जिंदगी

बिग बॉस 14 के धाकड़ कंटेस्टेंट माने जाने वाले एक्टर एजाज खान ने इशारों ही इशारों में विकास गुप्ता पर उनकी जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया है। शो के अन्य कंटेस्टेंट और एक्टर अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) से बात करते हुए कहा कि वह घर में आए उस कंटेस्टेंट से जरूर बात करेंगे जिसने उनकी गर्लफ्रेंड को भड़काया था। एजाज ने आगे कहा कि उनके कई दोस्त आज भी उस लड़की (एजाज की एक्स गर्लफ्रेंड) के खिलाफ मामला दर्ज कराने की सलाह देते हैं।

इशारों में लिया विकास गुप्ता का नाम

इशारों में लिया विकास गुप्ता का नाम

अभिनव शुक्ला से बात करते हुए एजाज ने आगे कहा, 'मैंने उस सख्स के खिलाफ आज तक कोई एक्शन नहीं लिया है, क्योंकि वो किसी की बेटी है। हालांकि उस लड़की ने ये बात मानी कि ये सब उसने किसी के कहने पर किया था।' अभिनव शुक्ला से ये सब बातें करते हुए एजाज ने उंगलियों से 'V' साइन बनाया। इससे यही लग रहा है कि एजाज अभिनव शुक्ला से हाल ही में घर में वापसी किए विकास गुप्ता की बात कर रहे हैं। एजाज की इन बातों को सुनकर अभिनव भी दंग रह जाते हैं।

एक दूसरे को इग्नोर कर रहे हैं विकास और एजाज

एक दूसरे को इग्नोर कर रहे हैं विकास और एजाज

एजाज ने अभिनव से कहा, 'आने दे उसको मैं दिखाता हूं।' बता दें कि विकास गुप्ता के घर में दोबारा से एंट्री के बाद उनमें और एजाज में बहुत कम बातचीत होती दिखाई दे रही है। दोनों एक दूसरे को इग्नोर करते नजर आ रहे हैं। हालांकि यह साफ जरूर हो गया है कि दोनों कंटेस्टेंट्स एक दूसरे को बहुत अच्छे से जानते हैं। बिग बॉस हाउस में दोनों के बीच दूरियां इस ओर इशारा करती हैं कि उनके बीच संबंध अच्छे नहीं रहे हैं।

शो जीतना अब मेरी जरूरत है: विकास गुप्ता

शो जीतना अब मेरी जरूरत है: विकास गुप्ता

हाल ही में विकास गुप्ता का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसे उन्होंने बिग बॉस में एंट्री से पहले शूट किया था। वीडियो में विकास गुप्ता ने बताया कि वो बिग बॉस-14 में दोबारा एंट्री कर रहे हैं। इसके अलावा विकास गुप्ता ने अपने फैन्स और सपोर्टर को धन्यवाद कहा। विकास ने आगे कहा, 'बहुत दिनों के बाद लाइव आया हूं...क्यों लाइव आया हूं...वो तो आपको पता चल ही जाएगा। अपने सारे फैन्स को बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे बहुत से मैसेज आए, आपने ढेर सारा प्यार दिया...सबके लिए थैंक्यू।'

यह भी पढ़ें: Bigg Boss की वाइल्ड कार्ड एंट्री सोनाली फोगाट ने शेयर किया अपना दर्द, झेलनी पड़ी थी 'मानसिक यातना'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+